BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुमका में कोराना के पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आये 12 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in Uncategorized
दुमका में कोराना के पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आये 12 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

दुमका में कोराना के पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आये 12 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: जिले के सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में हाल में पाये गये कोराना के दो पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आये सभी 12 लोगों के रिपोर्ट नेगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ समाहरणालय के सभा कक्ष में शनिवार को आहूत बैठक में यह जानकारी देते हुए बताया कि दुमका जिला में कोविड 19 के दो सकारात्मक मरीज के संपर्क में आए सभी 12 लोगों का कोरोना सैंपल जांच के लिए धनबाद भेजा गया था. सभी हाई रिस्क कांटेक्ट में आये लोग थे. सभी 12 लोगों का जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया है. यह जिलावासियों के लिए राहत की खबर है.

इसके बाद भी सभी को सतर्क और सजग रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीज बिल्कुल स्वस्थ्य हैं, उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है.

उन्होंने कहा कि कोरेनटाइन सेंटर में अनाधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित है. कोई भी वहां नहीं जा सकते हैं सिर्फ ड्यूटी में लगे लोग ही प्रवेश कर सकते हैं. रेड जॉन से आये प्रवासी नागरिकों को संबंधित प्रखंड के कोरेनटाइन सेंटर में रखा जाएगा. सभी का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा जायेगा.

रिपोर्ट आने तक सभी कोरेनटाइन सेंटर में ही रहेंगे. इसके उपरांत जिस व्यक्ति का सैंपल नेगेटिव प्राप्त होगा तथा जो कोरेनटाइन सेंटर में 14 दिन की अवधि पूर्ण कर लेंगे उन्हें होम कोरेनटाइन के लिए भेजा जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि दुमका जिला से रेड जॉन वाले स्थान जाने वाले लोगों को वन वे पास निर्गत किया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत

Next Post

गढ़वा से सबक ले सरकार, प्रवासी श्रमिकों की कराये कोरोना जांच : चंद्र प्रकाश चौधरी

Next Post
गढ़वा से सबक ले सरकार, प्रवासी श्रमिकों की कराये कोरोना जांच : चंद्र प्रकाश चौधरी

गढ़वा से सबक ले सरकार, प्रवासी श्रमिकों की कराये कोरोना जांच : चंद्र प्रकाश चौधरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d