BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्वाचित नगर निकाय के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

by bnnbharat.com
November 11, 2020
in समाचार
निर्वाचित नगर निकाय के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से रांची नगर निगम की महापौर आषा लकड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज भवन जाकर उनसे मुलाकात की और विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

बताया गया है कि नगर निकायों के कार्यों में लगातार राज्य सरकार की ओर किए जा रहे हस्ताक्षेप के विरोध में मेयर आशा लकड़ा के नेतृत्व में दस नगर निकायों के मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर अपने हक व अधिकार की मांग की है. 10 नगर निकायों के चयनित जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल को बताया कि राज्य सरकार द्वारा गठित जुडको व सूडा  के माध्यम से नगर निकायों के मूल कार्यों में लगातार हस्तक्षेप किया जा रहा है.

मेयर आशा लकड़ा ने राज्यपाल से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के लिये निर्देश मांगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को टेंडर प्रक्रिया शुरू करने से पहले किसी भी प्लान या पॉलिसी की विस्तृत जानकारी देते हुए नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की संशय की स्थिति उत्पन्न न हो. मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं व अच्छी प्लानिंग या पॉलिसी को धरातल पर उतारने के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की जरूरत है. यदि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारी किसी भी प्रस्ताव पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे तो किसी भी योजना, प्लानिंग या पॉलिसी को धरातल पर उतारने में अड़चनें उत्पन्न नहीं होंगी.

उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग के अधिकारी नगर निकायों से उनकी आवश्यकताओं की जानकारी लिए बिना जुडको व सूडा के माध्यम से नगर निकायों के मूल कार्यों में लगातार हस्तक्षेप कर अपनी मनमानी कर रहे हैं. सिर्फ यही नहीं विभागीय अधिकारियों की सह पर जुडको व सूडा के माध्यम से टेंडर निष्पादित करने का कार्य भी किया जा रहा है. जबकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 (फ) के तहत गठित नगर निगम एक स्वायत्तशासी  संस्था है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टाटा स्टील ने ‘संवाद- ट्राइबल कॉन्क्लेव’ के 7वें संस्करण की घोषणा की

Next Post

विकास योजनाओं का समीक्षा , औचक निरीक्षण एवं गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों पर दर्ज करें मुकदमा

Next Post

विकास योजनाओं का समीक्षा , औचक निरीक्षण एवं गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों पर दर्ज करें मुकदमा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d