BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आदिवासियों की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को और मजबूत करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
February 23, 2020
in Uncategorized
आदिवासियों की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को और मजबूत करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

आदिवासियों की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को और मजबूत करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter
  • कोल्हान क्षेत्र में कोल्हान स्वशासन परिषद के गठन की मांग मानकी मुंडा संघ ने रखी

  • मालगुजारी वसूली, परती भूमि बंदोबस्ती और विकास का पारंपरिक अधिकार मानकी मुंडा के यथावत रखने की मांग से भी मुख्यमंत्री को मानकी मुंडा संघ ने अवगत कराया

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासियों की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा. मुख्यमंत्री आवास में आज मुलाकात करने आए मानकी मुंडा संघ, कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर संघ की ओर से मांग पत्र सौंपा गया. उन्होंने मुख्यमंत्री से कोल्हान में कोल्हान स्वशासन परिषद का गठन और मंत्रिमंडल में ‘हो’ समुदाय के विधायक को शामिल करने की मांग रखी.

जनजातीय भाषाओं के लिए स्वतंत्र एकेडमी बनेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय भाषाओं के लिए स्वतंत्र एकेडमी बनाने पर सरकार विचार कर रही है, ताकि इन भाषाओं के विकास की राह प्रशस्त हो सके. उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय की कला, संस्कृति परंपरा और भाषाओं को संरक्षित करने के प्रति सरकार कृत्संकल्प है.

‘हो’ भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र को भेजी जाएगी अनुशंसा

मानकी मुंडा संघ द्वारा ‘हो’ भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे संबंधित प्रस्ताव को विधानसभा में पेश किया जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद केंद्र सरकार को भेजी जाएगी.

जनजातीय परामर्श दात्री परिषद के लिए बनाई जाएगी नियमावली

मानकी मुंडा संघ द्वारा जनजातीय परामर्शदात्री परिषद का अध्यक्ष आदिवासी को बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिषद का अब तक नियमावली नहीं बन पायी है. इस दिशा में सरकार जल्द ही आवश्यक पहल करेगी. इस मौके पर संघ ने जनजातीय परामर्श दात्री परिषद की सहमति के बाद ही कोई भी राज्यादेश जारी करने की मांग रखी.

बंदोबस्ती का अधिकार यथावत रहेगा

मुख्यमंत्री ने मानकी मुंडा संघ को आश्वासन दिया कि कोल्हान पोड़ाहाट क्षेत्र में मानकी और मुंडा के बंदोबस्ती का अधिकार यथावत रहेगा. इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि मालगुजारी वसूली, परती भूमि बंदोबस्ती और विकास का पारंपरिक अधिकार मानकी मुंडा के पास से पहले जैसा ही रहेगा.

Also Read This: HEC मजदूर संघ ने सांसद को अपनी समस्याओं से कराया अवगत

ईचा खरकई बांध का निर्माण कार्य रोकने की मांग

मानकी मुंडा संघ द्वारा ईचा खरकई बांध का निर्माण कार्य रोकने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. बांध की वजह से किसी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी ख्याल अनिवार्य रूप से रखा जाएगा.

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में मानकी मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुआ, रैमुल बानरा, कैलाश बिरुआ, सोमनाथ पाडया, डेमका सोया, प्रताप सिंह, कलूंडिया मनोहर, लाल गोड्सोरा, धनुंजय देवगम मुंडा , दूधनाथ तियू , रामेश्वर सिंह कुंतिया, सिंहभूमआदिवासी समुदाय के अध्यक्ष दामोदर सिंकु, डॉक्टर दमयंती सिंकू ,सुषमा विरुली, राजेंद्रनाथ पूर्ति, रोशन पाट पिंगुआ , डॉक्टर नरेंद्र कुदाद ( रजिस्ट्रार, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय) , दीपा मिंज और प्रकाश लागुरी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

HEC मजदूर संघ ने सांसद को अपनी समस्याओं से कराया अवगत

Next Post

निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

Next Post
निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d