रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में मुलाकात की. मुख्यमंत्री को महासमिति ने महाशिवरात्रि में शामिल होने का निमंत्रण दिया. साथ ही, भगवान शिव-पार्वती और गणेश की प्रतिमा मुख्यमंत्री को भेंट स्वरूप दी. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया. इस अवसर पर महासमिति के कार्यकारी अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष बादल सिंह, सह संयोजक राजीव पांडे, नंदा जी व अन्य शामिल थे.

