BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यपाल से मिले जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधि, बिजली, पानी व आवास की समस्याओं से कराया अवगत

by bnnbharat.com
October 2, 2019
in Uncategorized
राज्यपाल से मिले जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधि, बिजली, पानी व आवास की समस्याओं से कराया अवगत

Representatives of tribal communities met the governor, made aware of problems of electricity, water and housing

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः राजभवन में मंगलवार को राज्यपाल दौपद्री मुर्मू ने जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की. जनजातीय समुदाय के लोगों ने बिजली, पानी, आवास जैसी कई समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया. राज्यपाल ने समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त दुमका को निदेश दिया. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर इनकी समस्याओं का निष्पादन किया जाए. राज्यपाल ने कहा कि इस वार्ता का मकसद संथाल परगना में सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आपको मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी प्राप्त करना है. गरीबों के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं. इस दौरान उन्होंने धरमपुर से आये ग्रामीणों से पूछा कि आपको कृषि के क्षेत्र में बनाये गए योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं. अगर नहीं मिल रहा है तो आप उसके लिए पहले जानकारी प्राप्त कर अवेदन दीजिये.

आयुष्मान भारत योजना की जानकारी ली

राज्यपाल ने वार्ता में आयुष्मान भारत योजना से मिल रहे लाभ के बारे में भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए उन्हें आगे आना होगा. घर के महिला एवं पुरूष दोनों मिलकर काम करेंगे, तो उनकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे पाएंगे. उन्होंने महिलाओं को जेएसएलपीएस से जुड़कर सिलाई, कढ़ाई, चटाई निर्माण आदि जैसे कार्य अपने आर्थिक विकास के लिए करने को कहा. इस दौरान उन्होंने बाबूपुर गांव की महिलाओं की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वहां की महिलाएं सिलाई, कढ़ाई करके अपने जीवन को बेहतर बना रही हैं. मुसना पंचायत की मैने मुर्मू ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि राज्यपाल ने अपना कीमती समय निकाल कर हमसे बातचीत की, हमारी समस्याओं को सुना. हमें लगा ही नहीं कि वो राज्यपाल है हमसे साधारण व्यक्ति की तरह बात की. इसके लिए मैं उनको बहुत धन्यवाद देती हूं.

पहाड़िया समुदाय के लोगों से भी बातचीत की

राजभवन दुमका में पहाड़िया समुदाय के लोगों से भी राज्यपाल ने बातचीत की. पहाड़िया समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी परेशानियों को जानने आयी हूं. सरकार जो सुविधायें दे रही है वे सारी सुविधाएं आपको मिल रही है या नहीं यह जानना चाहती हूं. सरकार द्वारा कुपोषण को दूर कराने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. आप सभी जागरूक होंगे तभी कुपोषण को दूर किया जा सकता है. वर्तमान समय मे कुपोषण एक गंभीर समस्या के रूप में हम सभी के सामने है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना,अंबेडकर आवास योजना, बिरसा आवास योजना के माध्यम से मुफ्त आवास दिया जा रहा है. सरकार हर योग्य लाभुकों को उज्ज्वला योजना के माध्यम से निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरत कर रही है. पहाड़िया समुदाय के लोगों को सरकार द्वारा डाकिया योजना के तहत 35 किलो चावल घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है. उन्होंने लोगों से कहा कि जब तक आप अपनी समस्याओं से अवगत नहीं करायेंगे तब तक उन्हें दूर नहीं किया जा सकता है.

सभी योजनाओं का मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि अगर सरकार की कोई योजना आपको नहीं मिल रही है और आप उस योजना का लाभ लेने के लिए योग्य हैं तो निश्चित रूप से आपको लाभ मिलेगा, बस आपको जागरूक होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिला और पुरूष दोनों की समान भागीदारी जरूरी है. अपने घर अपने समाज के विकास के लिए पुरुष तथा महिलाओं को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा. कम उम्र में क्यों आदिवासी समाज के लोगों की मृत्यु हो जाती है, हमें इस विषय पर विशेष रूप से चिंतन करने की जरूरत है. सरकार तब तक सभी कार्यों को पूरा नहीं कर सकती है, जब तक आमजनों की भागीदारी नहीं हो.

लोगों ने राज्यपाल के समक्ष रखी अपनी बात

रूप लाल सिंह: दुमका प्रखंड, ऊपर मुर्गाथली के रहने वाले ने राज्यपाल को बताया कि पिछले कई दिनों से मेरी तबियत ठीक नहीं है. राज्यपाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी रखें. आपको परेशानी नहीं होगी. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किसी भी अच्छे से अच्छे सूचीबद्ध सरकारी तथा गैर सरकारी अस्पताल में करवा सकते हैं. इसके तुरंत बाद ही सिविल सर्जन ने रूप लाल सिंह की राजभवन दुमका में ही स्वास्थ्य की जांच की.

सुमिता पुजहरनीः दुमका प्रखंड, झाझापाड़ा की रहने वाली सुमिता पुजहरनी ने बताया कि घर में ट्रक घुस जाने के कारण पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है, काफी समान बर्बाद हो गया है. इस संबंध में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया कि जल्द से जल्द जांच कर आवास दिया जाए. साथ ही जो भी सामान बर्बाद हुए हैं उसकी भारपाई की जाए. इस दौरान एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने कहा कि विद्यालय का वातावरण बहुत ही बढ़िया है. पढ़ाई करने में मन लगता है. विद्यालय में दी जाने वाली सुविधाएं सभी उच्च स्तरीय है26

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्रीय कैबिनेट सचिव की अध्‍यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति ने बिहार में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

Next Post

सांस्कृतिक पुनर्जागरण के बहाने हुई राजनीतिक एकजुटता

Next Post
सांस्कृतिक पुनर्जागरण के बहाने हुई राजनीतिक एकजुटता

सांस्कृतिक पुनर्जागरण के बहाने हुई राजनीतिक एकजुटता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d