नई दिल्ली:- पंजाब में अटारी वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल ने गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया. मंगलवार की सुबह बीएसएफ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तो शाम को अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के दौरान दर्शकों की मौजूदगी नहीं रही, लेकिन बीएसएफ के जवानों ने पूरे जोश के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ माहौल का गुंजायमान कर दिया. बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बीएसएफ के जवानों की परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.गणतंत्र दिवस पर हालांकि पाकिस्तान से मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं किया गया. समारोह में बीएसएफ जवानों ने परंपरागत रस्म अदा की और परेड का आयोजन किया गया. कोरोना महामारी के चलते दर्शकों को आने की अनुमति नहीं दी गई थी, दर्शक के रूप में बीएसएफ के जवान ही मौजूद थेबता दें कि बरसों पहले भारत और पाकिस्तान के सैनिक एक दूसरे के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान करते थे, लेकिन दोनों देशों के रिश्तों में तनाव के चलते इस परंपरा को लंबे वक्त से बंद कर दिया गया है.

