BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड, दुनिया देख रही भारत की ताकत की झलक

by bnnbharat.com
January 26, 2021
in समाचार
राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड, दुनिया देख रही भारत की ताकत की झलक
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:-राजपथ पर गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शुरू हो गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झंडा फहराया और फिर सेना के जवानों ने सलामी दी. इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद हैं. झंडा फहराने के बाद सबसे पहले हेलिकॉप्टरों ने दर्शकों पर फूल बरसाए और फिर राजपथ पर परेड शुरू हुई.
राजपथ पर पहली बार बांग्लादेश की सशस्त्र सेनाओं के 122 सैनिकों का मार्चिंग दस्ते ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई.
इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अबु मोहम्मद शाहनूर शावोन और उनके डिप्टी लेफ्टिनेंट फरहान इशराक और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिबत रहमान ने किया. इस दस्ते में बांग्लादेश की थल सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान शामिल रहे.
राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर पीएम मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. अंग्रेजी और हिंदी में ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं .. जय हिंद. इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था.
इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित थे. प्रधानमंत्री ने शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा.
उन्होंने आगंतुक पुस्तिका पर संदेश भी लिखा. राष्ट्रीय समर स्मारक देश की रक्षा में शहीद सैनिकों के पुण्यस्मरण में निर्मित किया गया है. यह सशस्त्र सेनाओं के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतिनिधित्व करता है. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट किया, ”देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं. जय हिंद!’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

Next Post

गणतंत्र दिवस:- सिर पर लाल पगड़ी, पर कुछ इस अंदाज में दिखे PM मोदी

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

गणतंत्र दिवस:- सिर पर लाल पगड़ी, पर कुछ इस अंदाज में दिखे PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d