BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे का बचाव अभियान चौथे दिन भी जारी

by bnnbharat.com
October 28, 2019
in Uncategorized
बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे का बचाव अभियान चौथे दिन भी जारी

Rescue operation of two-year-old child who fell in borewell continues on fourth day

Share on FacebookShare on Twitter

तमिलनाडु: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के एक गांव में बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल का बचाव अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी है.

बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बोरवेल की जमीन को ड्रिल किया जा रहा है. बच्चा शुक्रवार शाम लगभग 5:30 बजे बोरवेल में गिर गया था और 30 फुट की गहराई में जाकर अटक गया. इसके बाद रात में वह और नीचे सरकते हुए लगभग 100 फुट की गहराई में जाकर फंस गया.

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम (OPS) पूरे बचाव अभियान पर लगातार नजर बचाए हुए हैं. मदुरै फायर की टीम और रेस्क्यू ऑपरेशन से कई और लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. बचाव अभियान की कई कोशिश अब तक नाकाम हो चुकी है.

गहरे कुएं के पास एक नया गड्ढा खोदा गया है. घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, ओएनजीसी के रिग मशीन को भी बुलाया गया था, लेकिन पत्थर होने के कारण यह मशीन कारगर साबित नहीं हुआ.

बच्चे को बचाने के अभियान के तहत ड्रिल के लिए एक दूसरी हाई स्पीड इंजन मंगाई गई है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर, राजस्व मंत्री आरबी उदय कुमार, और राजस्व विभाग के कमिश्नर जे राधाकृष्णन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और वे बच्चे को सकुशल बाहर निकालने की टीम की हरसंभव कोशिश में लगे हुए हैं.

सुजीत विल्सन नाम का 2 साल का बच्चा शाम साढ़े 5 बजे बोरवेल में उस समय गिर गया जब वह वहां खेल रहा था. इस दौरान वह स्लिप कर गया और बोरवेल में 100 फुट गहरे गड्ढे में गिरता चला गया.

बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की 6-6 टीमें लगी हुई हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम के प्‍लेन के लिए पाकिस्‍तान नहीं खोलेगा एयरस्‍पेस

Next Post

भारतीय तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘क्यार’, कई राज्यों पर खतरा

Next Post
भारतीय तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘क्यार’, कई राज्यों पर खतरा

भारतीय तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘क्यार’, कई राज्यों पर खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d