अशोकनगर: नगरपालिका अशोकनगर के आगामी आम निर्वाचन 2020 कि लिये मध्यप्रदेश नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्ड का आरक्षण) नियम 1994 के नियम 7 के अनुसार वार्डों का आरक्षण 28 जुलाई 2020 मंगलवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न होगा.
आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियो एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.
