BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

9 फरवरी से खुल जाएंगे कक्षा 9 से 12 तक के आवासीय स्कूल

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
स्कूल खोलने को लेकर तैयारियां शुरु,  कराया गया सैनिटाइज
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में संचालित सभी शिक्षा बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के आवासीय विद्यालयों को आगामी नौ फरवरी से पूरी तरह खोलने की इजाजत दे दी है. प्रदेश के माध्यमिक और उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने रविवार को एक बयान में बताया कि प्रदेश में संचालित सभी शिक्षा बोर्डों के कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय और अन्य आवासीय विद्यालयों को पठन-पाठन के लिए आगामी नौ फरवरी से पूर्ण रूप से संचालित किए जाने की अनुमति दे दी गई है.

शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययन और अध्यापन का कार्य भौतिक रूप से प्रभावित रहा है. छात्र हित और शैक्षणिक सत्र को नियमित किए जाने और बोर्ड/वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर सोच विचार कर यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध मे निर्देश दिया गया है कि विद्यालय खोले जाने से पूर्व उन्हें पूरी तरह से सेनेटाइज़ किया जाए, विद्यालयों में सेनेटाइजर, हैंडवास, थर्मल स्कैनिंग और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. अगर किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण हो तो उन्हें अलग करते हुए उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए.

शर्मा ने बताया कि छात्रावास में अगर कोई विद्यार्थी कोराना से संक्रमित हो जाता है तो उसका उपचार सुनिश्चित कराते हुए चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाए.

उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा, विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखे जाने के साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आलोचना ठीक लेकिन देश का आत्मविश्वास न तोड़ें: PM मोदी

Next Post

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भारतीय रेलवे में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव

Next Post
श्रमिक स्पेशल ट्रेन 12 घंटे विलंब से लोहरदगा पहुंची

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भारतीय रेलवे में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d