लखीसराय संवाददाता,
लखीसराय :- लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड के धीरा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के लोग गंदगी भरे बरसाती पानी में जीने के लिए है मजबूर है.इस संदर्भ में स्थानीय लोगों ने जल जमाव से निजात पाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी और जिला प्रशासन तक कई बार गुहार लगा चुके हैं उसके बावजूद भी आज तक आम लोग नाली के पानी से होकर घर आने जाने के लिए विवश है.
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इस नाले का पानी गांव के ही पोखर में गिरता है लेकिन बरसात में पोखर पानी पानी भर जाने के कारण पोखर का पानी सड़क पर भर जाता है जिसके कारण धीरा गांव के लोगों के सैंकड़ों घरों में पानी भर गया है.
नाली के पानी से होकर गुजरना ग्रामीण की मजबूरी हो गई है. यहां तक की पीने के पानी के लिए भी उन्हें नाली के पानी में खड़े होकर हैंड पाइप से पानी भरना पड़ता है जिसके कारण लोगों में बीमारी का खतरा बढ़ रहा है.

