रांची: मुख्यमंत्री नामित हेेमंत सोरेन आज अपराह्न 2 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखण्ड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सोरेन ने इसे झारखण्ड के नव निर्माण का संकल्प दिवस कहा है. उन्होंने राज्य की सवा तीन करोड़ जनता से यह अपील की है कि मोरहाबादी आइये और हम सब इसके साक्षी बनें. सोरेन ने देशभर से आ रहे गणमान्य नेताओं के प्रति भी विनम्रता पूर्वक आभार प्रकट किया है.
ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने भी राज्य की जनता से इस समारोह में भाग लेने की अपील की है.
शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, प्रियंका गांधी महासचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, शरद पवार अध्यक्ष नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल, अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान, भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री महाराष्ट्र, शरद यादव पूर्व सांसद राज्यसभा, एम के स्टालिन अध्यक्ष डीएमके, हरिवंश उपसभापति राज्यसभा, कन्हैया कुमार युवा नेता सीपीआई, केसी वेणुगोपाल नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आरपीएन सिंह झारखंड प्रभारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उमंग सिंघार नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, टीआर बालू सांसद कनिमोझी सांसद डीएमके, अब्दुल बारी सिद्दकी पूर्व मंत्री बिहार सरकार, हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड,निरंजन पटनायक प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा कांग्रेस, शिवानंद तिवारी पूर्व मंत्री बिहार सरकार, जीतन राम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री बिहार, के बैजू राहुल गांधी के पीआरओ , अजय शर्मा, तारिक अनवर पूर्व सांसद राम गोपाल अग्रवाल मंत्री छत्तीसगढ़ विजय भाटिया मंत्री छत्तीसगढ़, अखिलेश सिंह सांसद, अनिल शर्मा पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस बिहार, मैनुल हक विधायक पश्चिम बंगाल, मलय घटक मंत्री पश्चिम बंगाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि इस अवसर के साक्षी बनेंगे.

