BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को उखाड़ फेंकने का दिलाया संकल्प

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in समाचार
कांग्रेस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को उखाड़ फेंकने का दिलाया संकल्प

Resolve to overthrow BJP in Congress booth-level worker conference

Share on FacebookShare on Twitter

विश्वजीत शर्मा,

साहेबगंज: बरहरवा प्रखंड के बोनीडांगा में कांग्रेस पार्टी द्वारा मंगलवार को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम मुख्य रूप से मौजूद थे. कार्यकर्ता सम्मेलन में अतिथियों ने कांग्रेसियों को एक सूत्र में पिरोए रखने का टिप्स दिया. एक स्वर में कहा जबतक कार्यकर्ता मजबूत नहीं होंगे तबतक पार्टी मजबूत नहीं हो सकता, इसलिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत होना होगा.

अतिथियों ने कहा भाजपा सरकार की नाकामियों को जनजन तक पहुंचाएं. नोटबन्दी की विफलता, जीएसटी से होने वाले देश को नुकसान एवं कॉरपोरेट को होने वाले फायदे के बारे में बताएं. अध्यक्ष ने कहा भाजपा जनता को कम अपने चहेतों का विकास करने का काम किया है. उन्होंने यह भी कहा बेरोजगारों के रोजगार छीने जा रहे हैं, छोटी-छोटी कंपनी बंद हो रही है. अडानी और अम्बानी की कंपनी फल फूल रही है. ऐसे में गरीब व दबे कुचले लोग सरकार की मंशा को समझ सकता है. भाजपा ने 65 पार का नारा दिया था, अब प्याज को 65 पार करा दिया. जब घर-घर से रघुवर बेघर हो गए तो घर-घर रघुवर का नारा दे रही है भाजपा.

इधर आलमगीर आलम ने कहा कि ठीक विधानसभा चुनाव से पूर्व एनआरसी का मुद्दा उठाकर अल्पसंख्यकों को डराने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से ही बूथ स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर तैयारी में जुट जाने की अपील किया. सम्मेलन में प्रखण्ड के 29 पंचायतों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. सम्मलेन में प्रदेश सचिव तनवीर आलम, महासचिव बजरंगी यादव, अनिल ओझा, अनुकूल चंद्र मिश्रा, अनिता देवी, मोफक्कर हुसैन, गुलाम रब्बानी, कमल आर्य, अरुण साह, बरकत खान, मोरसलिम सेख, मिथुन मंडल, राजा हेम्ब्रम, सूजन हांसदा, रंजीत टुडू आदि ने भी अपनी बात रखी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजधानी रांची में गरजे ओवैसी, कहा, जब तक जान में जान है बीजेपी और आरएसएस का करता रहूंगा विरोध

Next Post

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास आदित्यपुर से 25 सितंबर को “श्रम शक्ति अभियान” का शुभारंभ करेंगे

Next Post
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास आदित्यपुर से 25 सितंबर को “श्रम शक्ति अभियान” का शुभारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास आदित्यपुर से 25 सितंबर को "श्रम शक्ति अभियान" का शुभारंभ करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d