BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी ने कहा, कोरोना से एक-एक भारतीय को बचाना ही संकल्प

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in समाचार
PM मोदी ने कहा, कोरोना से एक-एक भारतीय को बचाना ही संकल्प
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: हमारा संकल्प है कि देश के एक-एक व्यक्ति को कोरोना (कोविड 19) से बचाएंगे, इसी संकल्प के साथ सब काम कर रहे हैं. देश के करोड़ों नागरिक कोरोना वैश्विक महामारी से बहुत बहादुरी से लड़ रहे हैं.

हमें यकीन है कि कोरोना को हम सब मिलकर हरा देंगे. उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नोएडा, कोलकाता और मुंबई में कोरोना जांच की उच्चस्तरीय मशीन के उद्घाटन के मौके पर कहीं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 39 स्थित राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईसीपीआर) में अब कोरोना संक्रमित लोगों के सैंपल की जांच की जा सकेगी.

एनआईसीपीआर में माइक्रोबायोलॉजी विभाग में उच्च क्षमता वाली रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमर्स चैन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) मशीन लगाई गई है. इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को फायदा होगा.

उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आज हम उस स्थिति पर आ चुके हैं, जहां हमारे पास जागरुकता की कमी नहीं है. साइंटिफिक डेटा का विस्तार हो रहा है.

देश में सबसे बड़ी चुनौती मानव संसाधन को तैयार करना था. बहुत कम समय में हमने पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्कर्स, एएनएम, आंगनबाड़ी व अन्य स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले लोगो को प्रशिक्षित किया है, यह अभूतपूर्व है.

दिल्ली समेत पूरा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मुंबई और कोलकाता आर्थिक गतिविधियों के बड़े केंद्र हैं. यहां देश के लाखों युवा अपने करियर और सपनों को पूरा करने के लिए आते हैं. अब इन तीनों स्थानों पर टेस्ट की जो क्षमता उपलब्ध है उसमें दस हजार टेस्ट की क्षमता और बढ़ने जा रही है.

1300 लैब्स पूरे देश में कर रही हैं काम 

जनवरी में हमारे पास कोरोना के टेस्ट के लिए जहां मात्र एक सेंटर था, आज करीब 1300 लैब्स पूरे देश में काम कर रही हैं. आज भारत में प्रतिदिन 5 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं. आने वाले हफ्तों में इसको 10 लाख प्रतिदिन करने की कोशिश हो रही है.

प्रधानमंत्री ने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि हमें कोरोना से खुद भी बचना है और घर में छोटी-बड़ी आयु के सभी परिजनों को भी बचाना है. कोरोना के खिलाफ लड़ाई, हम सभी मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी.

उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन के लिए तेजी से काम कर रहे हैं लेकिन जब तक कोई प्रभावी दवा या वैक्सीन नहीं बनती, तब तक मास्क, दो गज की दूरी और समय-समय पर हाथ धोते रहें.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामलला मंदिर बनाने में 5 करोड़ रुपये दान देंगे कथावाचक मोरारी बापू

Next Post

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने संजय भंडारी पर किया मुकदमा दर्ज

Next Post
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने संजय भंडारी पर किया मुकदमा दर्ज

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने संजय भंडारी पर किया मुकदमा दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d