BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिवधून व बोल बम के जयकारों से गुंजायमान देवनगरी

by bnnbharat.com
February 21, 2020
in समाचार
शिवधून व बोल बम के जयकारों से गुंजायमान देवनगरी
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: महाशिवरात्रि, 2020 के अवसर पर बैद्यनाथ धाम की धरा पर देवतुल्य श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. बाबा का जलार्पण करने हेतु श्रद्धालु रात्रि से हीं कतारबद्ध होकर अपने होल्डिंग प्वाइंट में विश्राम कर रहे थे. ऐसे में लाखों की संख्या में आए श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन पूर्व से हीं होने वाली अप्रत्याक्षित भीड़ को लेकर चौकस थी. सम्पूर्ण रुट लाइन के साथ-साथ क्यू कॉम्प्लेक्स व मंदिर प्रांगण में कतारबद्ध कांवरियों हेतु सुविधा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, बायोटॉयलेट, लाईट के साथ-साथ उनके भक्ति भावना को जागाए रखने के लिए पूरे रूट लाईन में शिवधून बजाने की व्यवस्था की गयी थी.

सुरक्षा का ध्यान लगातार मंदिर एवं रूटलाईन में तैनात दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व सुरक्षाकर्मियों द्वारा रखा जा रहा है. इसके तहत् अहले सुबह 03ः00 बजे से ही उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर विशाल सागर, प्रशिक्षु आईएएस रवि आनंद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर विकास कुमार श्रीवास्तव के साथ सभी वरीय अधिकारी रूटलाईन, मंदिर क्षेत्र का भ्रमण कर अपने कर्तव्यों पर मुस्तैद दिखे. इसके अलावे उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा लगातार रूटलाईन का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक व उचिव दिशा-निर्देश दिया जा रहा था.

रूट लाईन निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने हेतु कतार के टेल एण्ड से कतारबद्ध कांवरियां को तेजी से आगे बढ़ाया जाय, ताकि श्रद्धालुओं को ज्यादा देर कतार में न रहना पड़े और उनका शीघ्रतापूर्वक जलार्पण हो जाय और मंदिर से कतार की टेल एण्ड की दूरी में कमी आ सके.

इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र मे उप विकास आयुक्त शैलेंद्र कुमार, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, प्रशिक्षु आई.ए.एस रवि आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव कार्यरत सभी वरीय अधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षा कर्मी, सूचना-सह-सहायता कर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, निगम कर्मी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मी एवं सफाई कर्मी भी अपने-अपने कार्य स्थल पर पूरी तहर से मुस्तैद दिखे.

महाशिवरात्रि को लेकर देवनगरी के साथ-साथ पूरा मंदिर प्रांगण गेरूआ रंग से पटा दिखा. इसके पश्चात बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर में प्रातः 3ः56 बजे से जलार्पण शुरू हुआ, जो कि अनवरत जारी है. बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण देवतुल्य श्रद्धालु बड़े आराम से करते दिखे. सुलभ और शांतिपूर्ण जलार्पण होने से सभी कांवरिया में काफी हर्ष है एवं बाबा का जलार्पण कर सभी सरकार व जिला प्रशासन की सुविधाओं से संतुष्ट दिखे.

रूट लाईन निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय ने सभी को निदेशित करते हुए कहा कि देवनगरी आएं हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ मेला व सुलभ जलार्पण के साथ हर संभव सुविधा मुहैया कराने हेतु सभी अपने कर्तव्य पर पूरी तरह से मुस्तैद व सजग रहे. श्रद्धालुओं के साथ पूरी विनम्रता के साथ उनकी मदद करे. हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां आगन्तुक सभी कांवरिया को सुगम जलार्पण कराया जाय.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हादसे में बाल बाल बचीं काजल अग्रवाल सदमे में हैं

Next Post

भाजपा विधायक की तलाश में जुटी पुलिस, सात टीमें गठित

Next Post
भाजपा विधायक की तलाश में जुटी पुलिस, सात टीमें गठित

भाजपा विधायक की तलाश में जुटी पुलिस, सात टीमें गठित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d