BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सदस्यता अभियान को लेकर सौंपी गई जिम्मेवारी

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in Uncategorized
सदस्यता अभियान को लेकर सौंपी गई जिम्मेवारी

सदस्यता अभियान को लेकर सौंपी गई जिम्मेवारी

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार आगामी 12 फरवरी को कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ होना है.

इसके लिए आज स्थल निरीक्षण किया गया एवं कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा के सामने कैम्प लगाकर पूर्वाह्न 11.45 बजे सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जायेगा.

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दूबे की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सभी को जिम्मेवारी सौंपी गयी.

इस अवसर पर आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में युवाओं एवं पेशेवर लोगों को शामिल कराने की व्यापक योजना है.

उन्होंने कहा कि इसे उत्सव के रूप में मनाया जायेगा. सदस्यता अभियान के प्रारंभ में खिलाड़ी, अधिवक्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षाविद् एवं सामाजिक लोगों को विशेष रूप से जोड़ा जायेगा.

उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को सदस्यता लांचिंग के बाद पूरे प्रदेश में शिविर लगाकर कांग्रेस का सदस्य बनाया जायेगा एवं पार्टी संगठन को मजबूत किया जायेगा.

कांग्रेस की नीति एवं सिद्धान्तों से लोगों को अवगत कराया जायेगा. विशेषकर युवाओं को कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास एवं वर्तमान से अवगत कराया जायेगा.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि कांग्रेस सदस्यता अभियान के शुभारंभ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरॉंव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जोनल को-आर्डिनेटर, विधानसभा प्रभारी, प्रदेश प्रवक्तागण, अग्रणी मोर्चा संगठन एवं विभाग के प्रमुख, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षगण सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण उपस्थित रहेंगे.

शाहदेव ने बताया कि कचहरी रोड में सदस्यता अभियान के शुभारंभ के बाद कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्षों की बैठक होगी, जिसमें सभी जिलाध्यक्षों को सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन का विस्तार करने पर बल दिया जायेगा.

इस अवसर पर उन्हें सदस्यता फार्म भी उपलब्ध कराया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 से 15 फरवरी तक नेतरहाट में होगा प्रथम राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला शिविर का आयोजन

Next Post

दो दिवसीय राजकीय रजरप्पा महोत्सव की तैयारी 29 से शुरू

Next Post
दो दिवसीय राजकीय रजरप्पा महोत्सव की तैयारी 29 से शुरू

दो दिवसीय राजकीय रजरप्पा महोत्सव की तैयारी 29 से शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d