नई दिल्लीः नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रा को फिर से शुरू करने से पहले अहम दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. पहले चरण में 80 साल से ज्यादा उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों के हवाई यात्रा करने पर पाबंदी लगा दी है.
इसके अलावा यात्री केबिन में किसी तरह का बैग लेकर के सफर नहीं कर सकेंगे. वहीं चेक-इन बैग केवल एक नग होगा, जिसका वजन 20 किलो से कम होगा.

