मणिपुर: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (BSEM) की ओर से आज किसी भी समय हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) या कक्षा 10वीं (BSEM 10th Result) के परिणाम जारी किए जा सकते हैं.
परीक्षा में शामिल छात्र मणिपुर बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in अथवा bsem.nic.in पर जाकर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- मणिपुर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर जाएं.
- यहां ‘High School Leaving Certificate Result 2020’ लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर सहित अन्य जानकारियां दर्ज करें.
- सबमिट करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
BSEM HSLC का पास प्रतिशत पिछले साल 1973 के बाद से सबसे अधिक रहा, जिसमें पिछले साल 74.69 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की थी. लड़कों का पास प्रतिशत लड़कियों की तुलना में अधिक था. 75.68 प्रतिशत लड़कों और 73.72 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की. देखना यह होगा कि इस साल रिकॉर्ड टूटता है या नहीं.

