BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीटेट घोषित हुए के नतीजे, 6.5 लाख उम्मीदवार सफल

by bnnbharat.com
February 26, 2021
in समाचार
JAC 12th result 2020: आज जारी होंगे झारखंड 12वीं के नतीजे, यहां कर पाएंगे चेक
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः ctet result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित कर दिये गये हैं. सीटीईटी रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अपने नतीजे और स्कोर कार्ड परीक्षा पोर्टल, ctet.nic.in पर देख सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही उपलब्ध कराये गये लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर आदि) भरकर सबमिट करना होगा. इसके उम्मीदवार अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख पाएंगे.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जारी सीटीईटी 2021 रिजल्ट नोटिस के अनुसार परीक्षा के लिए कुल 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, इनमें से 1611432 उम्मीदवारों ने पेपर 1 के लिए और 1447551 उम्मीदवारों ने पेपर 2 के लिए पंजीकरण कराया था. हालांकि, दोनो पेपरों के कुल 2351671 उम्मीदवारों ने ही परीक्षा दी थी, जिनमें से 1247217 उम्मीदवार पेपर 1 के और 1104454 पेपर 2 के थे. बोर्ड द्वारा दोनो ही पेपरों के लिए कुल 654299 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, जिनमें से 414798 उम्मीदवार पेपर 1 में और 239501 उम्मीदवार पेपर 2 में सफल हुए हैं.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट परीक्षा 2021 के ‘आंसर की’ जारी किये जाने के बाद अब फाइनल ‘आंसर की’ और रिजल्ट का इंतजार उम्मीदवारों को है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले माह 31 जनवरी को आयोजित की गयी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. सीटीईटी 2021 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों द्वारा ‘आंसर की’ को लेकर दर्ज करायी गयी आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीटीईटी फाइनल ‘आंसर की’ 2021 और रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जानी है. पिछले कुछ वर्षों के पैटर्न को देखें तो ‘आंसर की’ जारी किये जाने के 10 दिनों के भीतर सीटीईटी रिजल्ट की घोषणा की जाती रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि उम्मीदवार अपना सीटीईटी स्कोर कार्ड 2021 मार्च के पहले सप्ताह में चेक कर पाएंगे.
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की अधिसूचना के मुताबिक जो उम्मीदवार परीक्षा में कम से कम 60 फीसदी यानि 150 में से 90 या अधिक अंक अर्जित करते हैं, उन्हीं को सीटीईटी सर्टिफिकेट जारी किया जाता है. वहीं, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा यानि कट-ऑफ कम ही रखी गयी है. अधिक जानकारी के लिए सीटीईटी 2021 बुलेटिन देखें. दूसरी तरफ, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी जारी किये जाने की तिथि से 7 वर्षों तक रहती है. सीटीईटी रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अपने नतीजे और स्कोर कार्ड परीक्षा पोर्टल, ctet.nic.in पर देख पाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर आदि) भरकर सबमिट करना होगा. इसके उम्मीदवार अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख पाएंगे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोल इंडिया प्रबंधन ने जारी किया निलंबन पत्र, सीबीआइ भेजेगी जेल

Next Post

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने बर्लिन स्कूल प्रबंधन से ली जानकारी

Next Post
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने बर्लिन स्कूल प्रबंधन से ली जानकारी

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने बर्लिन स्कूल प्रबंधन से ली जानकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d