BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 67,740 अभ्यर्थी सफल

by bnnbharat.com
March 16, 2021
in समाचार
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 67,740 अभ्यर्थी सफल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरूष एवं महिला भर्ती परीक्षा (सीबीटी) का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट्स एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 में भाग लिया था वे अब अपना रिजल्ट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरूष एवं महिला पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के नतीजों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर 15 मार्च 2021 को की गयी.

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले चरण के आधार पर दूसरे चरण की परीक्षा के लिए कुल 67,740 कैंडिडेट्स को सफल घोषित किया गया है. इस चरण में इन सफल कैंडिडेट्स को पीई/एमटी के लिए बुलाया जाएगा.

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी. इसके लिए कुल 28,77,35 आवेदन मिले थे. इसमें से 7,66,040 आवेदन केवल मध्य क्षेत्र से ही थे. मध्य क्षेत्र की यह परीक्षा उत्तर प्रदेश और बिहार के 17 प्रमुख जिलों में 85 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यह परीक्षा 3 शिफ्ट में ऑनलाइन मोड़ में आयोजित हुई थी.

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट को लॉग इन करें. उसके बाद result सेक्शन पर क्लिक करें. जो नया पेज खुलेगा उस पर ‘अदर्स’ के लिंक पर क्लिक करें. यहां पर Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2020- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. क्लिक करते ही पीडीएफ की फाइल खुल जायेगी. इस फाइल में अपने रोल नंबर और नाम के द्वारा अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिकी सीनेट ने डेब हालंद को देश की गृह सचिव चुना

Next Post

जेल में बंद गैंगेस्टर का FB पोस्ट, एनकाउंटर करने वाली है पुलिस

Next Post
जेल में बंद गैंगेस्टर का FB पोस्ट, एनकाउंटर करने वाली है पुलिस

जेल में बंद गैंगेस्टर का FB पोस्ट, एनकाउंटर करने वाली है पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d