BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना फिर से शुरू करें: रघुवर दास

by bnnbharat.com
May 11, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना फिर से शुरू करें: रघुवर दास

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना फिर से शुरू करें: रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter
  • योजना बंद होने का असर अन्नदाताओं की आर्थिक सेहत पर पड़ा

  • कर्जदार बन रहे हैं किसान

  • एकमुश्त राशि का भुगतान कर किसानों की सहायता करे

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमारे अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से संबल बनाने और उन्हें छोटी-मोटी चीजों के लिए ऋण ना लेना पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की गई थी.

इस योजना की शुरुआत होने के बाद से किसानों को काफी राहत मिली थी. किसानों को सालाना पांच हजार से 25 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल रही थी. इस राशि से खाद, बीज, उर्वरक आदि की खरीद के अलावा ओलावृष्टि और मौसम के कारण फसल को हुए नुकसान की थोड़ी भरपाई हो जाती थी.

लेकिन वर्तमान सरकार ने योजना बंद कर दी. जिसका सीधा असर किसानों की आर्थिक सेहत पर पड़ रहा है. ओलावृष्टि से फसल नष्ट होने के कारण किसानों की कमर टूट गई है और किसानों की आत्महत्या की घटनाएं होने लगी है. मेरे सरकार से आग्रह है कि फिर से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना शुरू कर किसानों के खाते में राशि दी जाए ताकि हमारे अन्नदाताओं को किसी का कर्जदार ना बनना पड़े और वे भी स्वाभिमान के साथ जीवन यापन कर सकें.

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भी प्रधानमंत्री किसान किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को राहत दी है. राज्य सरकार भी संकट की इस घड़ी में किसानों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए एकमुश्त राशि उन्हें दे.

रघुवर दास ने कहा कि वर्तमान में हुई खरीद की बकाया राशि भी किसानों को यथाशीघ्र दें, ताकि वे भुखमरी और कर्जदारी से बच सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देह व्यापार के चंगुल से छूटकर नाबालिग पहुंची पुलिस के पास

Next Post

पुलिस ने कुख्यात नक्सली भुंना मिया को किया गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने कुख्यात नक्सली भुंना मिया को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कुख्यात नक्सली भुंना मिया को किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d