रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी में एक रिटायर्ड बिहार पुलिस के जवान की हत्या कर शव को जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के गजहरवा निवासी शत्रुघ्न सिंह बुधवार की दोपहर अपने घर से खलिहान की तरफ निकले थे. देर शाम तक शत्रुघ्न अपने घर वापस खाना खाने नहीं लौटा.
जिससे चिंतित होकर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कुछ पता नहीं चल सका. गुरुवार की सुबह अचानक उनकी लाश मेजरगंज के जगिरहा गांव के नदी किनारे जंगल में मिली.
शव को देख कर मालूम होता है कि उनके चेहरे पर वार किया गया है. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के भी कई घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नही पहुंच सकी है.

