रांचीः झारखंड के सेवानिवृत आईएएस व वरिष्ठ साहित्यकार रणेंद्र को श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान 2020 से नवाजा जाएगा. यह सम्मान 31 जनवरी 2021 को नई दिल्ली में एक समारोह में दिया जाएगा.
श्रीलाल शुक्ल स्मृति वर्ष 2011 में शुरू हुआ था. यह पुरस्कार हर साल हिंदी के ऐसे लेखक को दिया जाता है जिसकी रचनाओं में मुख्यतः ग्रामीण और कृषि जीवन तथा हाशिए के लोग और विस्थापन से जुड़ी समस्याओं को चित्रित किया गया हो.
अब तक यह सम्मान विद्यासागर नौटियाल, शेखर जोशी, संजीव, मिथिलेश्वर, अष्टभुजा शुक्ल, कमलाकांत त्रिपाठी, रामदेव धुरंधर, रामधारी सिंह दिवाकर और महेश कटारे को दिया जा चुका है. इस सम्मान में साहित्यकार को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 11 रुपये लाख का चेक प्रदान किया जाता है.

