BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेवानिवृत IAS अधिकारी संत कुमार वर्मा का निधन

by bnnbharat.com
March 27, 2020
in Uncategorized
सेवानिवृत IAS अधिकारी संत कुमार वर्मा का निधन

सेवानिवृत IAS अधिकारी संत कुमार वर्मा का निधन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के ओएसडी रहे संत कुमार वर्मा का निधन शुक्रवार को अहले सुबह ठाणे (महाराष्ट्र) में हो गया. वे विगत लगभग एक वर्ष से ठाणे (महाराष्ट्र) में अपनी पत्नी व पुत्री संग रह रहे थे और इलाजरत थे.

मूल रूप से डाल्टनगंज (पलामू) निवासी स्व. वर्मा एकीकृत बिहार के समय विभिन्न जगहों पर बतौर प्रशासनिक अधिकारी पदस्थापित रहे. वर्ष 2004-2005 में वे तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के ओएसडी के पद पर प्रतिनियुक्त रहे. तत्पश्चात रांची व लोहरदगा में डीडीसी के पद पर पदस्थापित रहे.

इसके बाद झारखंड सरकार के खेलकूद व युवा कार्य विभाग में निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्त किए गए. यहां से उनका पदस्थापन राज्य सरकार के कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर हुआ. इस बीच स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली. वे कई रोगों से ग्रसित थे और इलाजरत थे. इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली.

बहुत याद आएंगे कर्तव्यनिष्ठ संतकुमार वर्मा : सुबोधकांत

सेवानिवृत्त भाप्रसे अधिकारी संत कुमार वर्मा के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.वर्मा एक कुशल, कर्तव्यनिष्ठ और मृदुभाषी अधिकारी थे. बतौर प्रशासनिक अधिकारी उनका कार्यकाल अविस्मरणीय है. अकस्मात उनके निधन की सूचना मिलने पर काफी मर्माहत हैं. सहाय ने इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

संत कुमार वर्मा के निधन पर उनके शुभचिंतकों और समाजसेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है. उनके निधन पर सुनील सहाय, दीपक लाल, सरफे आलम, दीपक प्रसाद, कन्हैया कुमार, शैलेन्द्र सिंह, रविचंद्र कपूर सहित अन्य शुभचिंतकों ने शोक प्रकट किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहीं निकलेगा रामनवमी का जुलूस, घर में ही करें पूजा

Next Post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपील का हुआ फायदा, महामारी से लड़ने के लिए लोग दे रहे हैं सहयोग

Next Post
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपील का हुआ फायदा, महामारी से लड़ने के लिए लोग दे रहे हैं सहयोग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपील का हुआ फायदा, महामारी से लड़ने के लिए लोग दे रहे हैं सहयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d