BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बोकारो स्टील प्लांट के रिटायर्ड सीनियर जीएम लापता, 2 दिन पहले निकले थे पान खाने

by bnnbharat.com
December 23, 2020
in समाचार
बोकारो स्टील प्लांट के रिटायर्ड सीनियर जीएम लापता,  2 दिन पहले निकले थे पान खाने
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: झारखंड के बोकारो में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां बोकारो स्टील प्लांट के रिटायर्ड सीनियर जीएम विनायक कुमार पिछले 2 दिनों से गुम हैं. परिजनों के मुताबिक, घर से पान खाने की बात कहकर निकले विनायक कुमार दो दिनों से नहीं लौटे.

परेशान परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन सभी जगहों से निराशा हाथ लगी. विनायक राव का मोबाइल फोन भी बंद था. आखिरकार पुलिस के पास पहुंचे. परिजनों ने विनायक कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट सेक्टर 6 थाने में दर्ज कराई है.

लापता विनायक कुमार के बेटे शुभम ने थाने में लिखित आवेदन देकर पिता की बरामदगी की गुहार लगायी है. घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएल के अधिकारी समेत परिजन सेक्टर छह स्थित आवास संख्या 2092 में पहुंचने लगे हैं.

थाने में दिए आवेदन में शुभम ने बताया है कि विनायक कुमार घर से अपनी लाल रंग की इंडिगो कार से निकले थे. इसके बाद वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे. परिजनों को लगा कि विनायक कुमार संभवतः धनबाद चले गए हैं, जिसके बारे में उन्होंने एक दिन पहले घर में लोगों को बताया था. वे धनबाद नई गाड़ी देखने के लिए जाने वाले थे.

परिजनों ने कहा कि सोमवार देर रात भी जब विनायक कुमार घर नहीं लौटे तो परिजन सेक्टर 4 की पान दुकान पर पहुंचे. वहां पान दुकानदार शशिरंजन कुमार ने बताया कि वे सुबह लगभग साढ़े 10 बजे और शाम 4 बजे के आसपास पान खाने आए थे. इसके बाद से किसी को नहीं दिखे. उनके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो रहा था. इसके बाद परिजनों ने पुलिस के पास जाकर विनायक कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैबिनेट फैसला: अवैध कॉलोनियों में रहने वालों को अगले 3 साल तक जारी रहेगा कानूनी संरक्षण

Next Post

जिसे जो बोलना है बोलते रहे, अपराध नियंत्रण के लिए लगातार हो रहा है काम: CM नीतीश

Next Post
बिहार में लगेगी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मूर्ति : नीतीश कुमार

जिसे जो बोलना है बोलते रहे, अपराध नियंत्रण के लिए लगातार हो रहा है काम: CM नीतीश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d