BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिका से लौटे दो लोगों को 14 दिनों तक क्वारेंनटाइन में रहने के बाद मिली छुट्टी

by bnnbharat.com
April 3, 2020
in Uncategorized
अमेरिका से लौटे दो लोगों को 14 दिनों तक क्वारेंनटाइन में रहने के बाद मिली छुट्टी

अमेरिका से लौटे दो लोगों को 14 दिनों तक क्वारेंनटाइन में रहने के बाद मिली छुट्टी

Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार: अमेरिका से लौटे, जिला के मनिका प्रखंड निवासी दिलेश्वर यादव एवं लातेहार सदर प्रखंड के पकरार के निवासी राधेश्याम यादव को 14 दिनों तक सरकारी क्वारनटाइन में रखने के बाद स्वास्थ्य जांच कर क्वारटाइन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया एवं 14 दिनों तक होम क्वारटाइन में रहने की सलाह दी गई. डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने दिलेश्वर यादव एवं राधेश्याम यादव की स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें स्वस्थ पाने पर लातेहार रेलवे स्टेशन के आश्रय गृह में बने क्वारेंनटाइन सेंटर से डिस्चार्ज किया.

Also Read This: 5 अप्रैल को लेकर PM की अपील शानदार और स्वागतयोग्य है: राजेश शुक्ल

खुद एवं अपनों की सुरक्षा के लिए क्वारेंटाइन जरूरी

अमेरिका से लौटने के बाद 14 दिनों तक सरकारी क्वारेंनटाइन सेंटर में रहने वाले मनिका प्रखंड के औराटांड निवासी दिलेश्वर यादव एवं सदर प्रखंड के पकरार गांव निवासी राधेश्याम यादव ने उन्हें क्वारेंनटाइन सेंटर में रखने के लिए जिला प्रशासन को साधुवाद दिया.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए महज एक ही उपाय है, वह है क्वारेंनटाइन में रहना. उन्होंने जिला के प्रत्येक वैसे व्यक्ति जो बाहर से आए हुए है उनसे सरकारी क्वारटाइन सेंटर में रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि खुद की सुरक्षा एवं अपने परिवार वालों की सुरक्षा के लिए क्वारेंनटाइन में रहना जरूरी है. उन्होंने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर में हमें वो प्रत्येक सुविधा मिली जो हमें घर में प्राप्त होता. क्वारेंटाइन सेंटर में सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग में रख कर सभी का परिवार के सदस्य की तरह देखभाल किया गया.

Also Read This: विधायक ने क्वारंटाइन केंद्र में खाद्य सामग्री आपूर्ति के लिए 8 लाख की दी स्वीकृति 

क्या कहा चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह ने

अमेरिका से दो व्यक्तियों के आने की सूचना मिलने के बाद मनिका निवासी दिलेश्वर यादव एवं लातेहार सदर प्रखंड के पकरार निवासी राधेश्याम यादव को लातेहार रेलवे स्टेशन स्थित आश्रय गृह में बने सरकारी क्वारेंनटाइन में रखा गया था. दोनों की 14 दिनों तक लगातार स्वस्थ जांच की गई. 14 दिनों तक उनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाये गये. 14 दिनों के बाद पूरी तरह से स्वास्थ्य जांच कर उन्हें डिस्चार्ज किया गया. उन्होंने बताया कि दिलेश्वर यादव एवं राधेश्याम यादव को 14 दिनों तक होम क्वारटाइन में रहने का भी निर्देश दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश, विधायक और पार्षदों के खिलाफ पोस्टर वार शुरू

Next Post

सब्जी विक्रेताओं की बढ़ी मुश्किले, लौटना पड़ रहा लोगों को निराश होकर

Next Post
सब्जी विक्रेताओं की बढ़ी मुश्किले, लौटना पड़ रहा लोगों को निराश होकर

सब्जी विक्रेताओं की बढ़ी मुश्किले, लौटना पड़ रहा लोगों को निराश होकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d