BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खुलासा: देश का हर पांचवा व्यक्ति दिसंबर तक हो चुका था कोरोना से संक्रमित

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
स्पेशल आरटी पीसीआर में 321, ट्रू-नाट में 20 का लिया सैंपल
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश के पांचवे हिस्से से ज्यादा वयस्क आबादी मिड दिसंबर तक कोविड -19 से संक्रमित हो गई थी. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से किए गए तीसरे सीरोलॉजिकल सर्वे में यह बात सामने आई है.

सिरोप्रवैलेंस पर जारी किए गए डेटा में 10-18 साल की आयु वाले 25.3 फीसदी लोगों में इसके साक्ष्य मिले. सर्वे का डेटा एंटीबॉडी के प्रसार को बताता है जिसमें यह माना जाता है कि वह व्यक्ति कोविड -19 से संक्रमित हो चुका है. आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा, “दिल्ली सर्वे का हिस्सा नहीं थी. आंकड़ों के आधार पर हम कह सकते हैं कि 21.4 फीसदी भारतीय सीरो पॉजिटिव थे.”

सर्वे 17 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच 21 राज्यों में 70 जिलों में 700 गांवों में किया गया था. यहां अप्रैल और अगस्त में पहले और दूसरा सीरो सर्वे भी किया गया था. स्वास्थ्य कर्मियों में 25.7 फीसदी में एंटीबॉडी मिली और डॉक्टर- नर्सों में यह 26.6 फीसदी थी.

सर्वे में 10 वर्ष से अधिक आयु के 28,589 लोगों और 7,171 स्वास्थ्य कर्मचारियों को शामिल किया गया था. शहरों की झुग्गी-झोपड़ियों वाली बस्तियों में यह आंकड़ा 31.7 फीसदी था और दूसरे शहरी क्षेत्रों में 26.2 फीसदी. ग्रामीण क्षेत्रों का आंकड़ा 19.1 फीसदी रहा. सर्वे के अनुसार पुरुषों के 20.3 फीसदी की तुलना में महिलाओं में की संख्या ज्यादा रही. 22.7 फीसदी महिलाओं में एंटीबॉडी पाई गई.

भारत में फिलहाल एक्टिव केस कम होकर 1.6 लाख रह गए हैं. पिछले तीन सप्ताह में देश के 47 जिलों ने कोई नया केस सामने नहीं आया है और इस अवधि में 251 जिलों में कोई मौत नहीं हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2 दिनों से लापता व्यक्ति का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Next Post

उपायुक्त ने जिले में एग्री क्लीनिक की स्थापना को लेकर की चर्चा

Next Post
सभी राशन कार्डधारियों को 2 महीने का दिया जाएगा राशन: उपायुक्त

उपायुक्त ने जिले में एग्री क्लीनिक की स्थापना को लेकर की चर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d