BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पड़ोसी से बदला, महिला ने उसके 4 साल के बेटे को खिलाया जहर, फिर जलाया शव

by bnnbharat.com
July 17, 2019
in Uncategorized
पड़ोसी से बदला, महिला ने उसके 4 साल के बेटे को खिलाया जहर, फिर जलाया शव

Revenge of neighbor, woman poisoned her 4 year old son, then burnt to death

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल के कोलार रोड के चीचली गांव से रविवार शाम को घर से गायब हुए चार साल के वरुण का शव अधजली हालात में पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया. भोपाल पुलिस को उसका शव एक खाली पड़े मकान में मिला. बच्चे की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में महिला ने कबूला है कि पिता से बदला लेने के लिए उसने  बेटे की हत्या कर दी.

दरअसल, पूरा मामला आरोपी महिला के घर हुई चोरी से जुड़ा हुआ है. महिला ने पूछताछ में बताया कि महीने भर पहले उसके घर में चोरी हुई थी. इस घटना में महिला को मृतक बालक के पिता का हाथ होने का शक था. जिसका बदला लेने के लिए उसने बच्चे को पहले खाने में जहर खिलाकर मार डाला फिर साक्ष्य को छिपाने के लिए उसके शव में आग लगा दी.

डीआईजी भोपाल इरशाद वली के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिलने के बाद इस घटना की छानबीन के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. जिसके बाद स्थानीय पुलिस के अधिकारियों के नेतृत्व में मृतक के घर के आस-पास सर्चिंग शुरू की गई. इस दौरान ही पुलिस को मासूम का शव अधजली हालत में एक खाली पड़े मकान में मिला.

क्या हुआ था रविवार शाम और कैसे पकड़ाई महिला :

चार साल का मृतक वरुण खेलते-खेलते आरोपी महिला के घर पहुंचा और खाना मांगने लगा. जिस पर महिला ने वरुण के खाने में चींटी मारने की दवा मिला दी. खाना खाते ही वरुण बेहोश हो गया. जिसके बाद महिला ने बच्चे को पहले कंटेनर में बंद कर दिया. लेकिन, भांडा फूटने के डर से उसने बच्चे को एक दूसरे कंटेनर में रखकर उसपर गेहूं डाल दिया.

Also Read This:- जिले में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का 30 स्थानों पर हुआ गुरु पूजन

पुलिस की सर्च टीम ने जब उसके घर की तलाशी ली तब भी उन्हें कुछ बरामद नहीं हुआ. इसके बाद महिला ने मृतक के शव को गेहूं के ड्रम से निकालकर ठिकाने लगाने के लिए एक खाली पड़े मकान में ले गई. यहां उसने वरुण के शव में आग लगा दी लेकिन धुंआ ज्यादा न हो इसके लिए शव पर पानी डाल दिया.

कैसे पकड़ाई आरोपी महिला :

पुलिस को घटना स्थल पर गेहूं के दाने बिखरे मिले जो महिला द्वारा शव लेकर आते समय पूरे रास्ते में फैले हुए थे. जिसके बाद पुलिस आरोपी महिला के घर पहुंच गई. लेकिन, महिला ने अपना हाथ होने से इनकार कर दिया. पुलिस ने गेहूं के ड्रम को खोलकर देखा तो उसमें से दुर्गंध आ रही थी. फिर एफएसएल टीम के परीक्षण में भी इस बात की पुष्टि हो गई कि शव गेहूं में ही रखा गया था. जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

नाराज ग्रामीणों का आरोपी महिला पर हमला :

जब पुलिस आरोपी महिला को थाने लेकर जाने के लिए निकली तो गुस्साएं ग्रामीणों ने उस पर हमला बोल दिया. पुलिस के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ. जिसके बाद मामले की जानकारी करने के लिए मध्यप्रदेश के डीजीपी वीके सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे.
भोपाल डीआईजी ने कहा कि महिला की घर की तलाशी के दौरान लापरवाही सामने आई है. यह जांच की जा रही है कि कौन सी टीम ने आरोपी महिला के घर की तलाशी पहले ली. पुष्टि होते ही उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिले में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का 30 स्थानों पर हुआ गुरु पूजन

Next Post

बरखा दत्त ने दर्ज कराई शिकायत: चैनल की महिलाकर्मियों के लिए अपशब्द कहे जाने को लेकर

Next Post
बरखा दत्त ने दर्ज कराई शिकायत: चैनल की महिलाकर्मियों के लिए अपशब्द कहे जाने को लेकर

बरखा दत्त ने दर्ज कराई शिकायत: चैनल की महिलाकर्मियों के लिए अपशब्द कहे जाने को लेकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d