नई दिल्ली: दिल्ली यूपी सहित कई राज्यों में अचानक मौसम बदल गया. देखते ही देखते अचानक आसमान में काले बादल छा गए और धूल भरी भयंकर आंधी चलने लगी. कुछ ही देर में बादल गरजने लगे और तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया. इसके कारण कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई.
मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर चेतावनी दी थी. विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि शनिवार को गर्मी अधिक पड़ेगी। जिसके बाद रविवार को अचानक मौसम में बदलाव आएगा। संभावना है कि आंधी-बारिश के बाद तापमान में भी तीन-चार डिग्री की गिरावट आएगी।

