श्योपुर: कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की एक बैठक 13 अगस्त 2020 दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभागार में आयोजित की गई है.
अपर कलेक्टर एसआर नायर द्वारा राजस्व अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि राजस्व अधिकारी इस बैठक के लिए निर्धारित किये गये एजेण्डा, बिन्दु अनुसार जानकारी हार्ड/साॅफ्ट काॅफी के 10 अगस्त 2020 प्रातः 11 बजे तक कलेक्टर कार्यालय श्योपुर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे. साथ ही बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे.

