संवाददाता बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोनहारा खुर्द जीटी रोड पर अनियंत्रित होकर गैस का टैंकर पलटने से लोगों में अफरातफरी मच गई ।घटना सुबह लगभग चार बजे की है। वाहन संख्या एन एल 01 क्यू 1652 दुर्गापुर से गैस भरकर मुजफ्फरपुर बिहार जा रहा था।बीच रास्ते में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें से गैस रिसाव होने लगा । खबर सुनकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। बहुत प्रयास के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया गया। घटना में चालक दिनेश यादव, उपचालक अर्जुन यादव बिरमपुर आरा बिहार दोनों घायल हो गए ।घटना के कारण घंघरी फिडर की बिजली बाधित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचे तथा अग्निशमक वाहन को बुलाया गया। जहां एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गया। खबर लिखे जाने तक टैंकर को उठाने का प्रयास किया जा रहा था।मौके पर पुलिस मुस्तैद थी।

