जमशेदपुर: डुमरिया प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह ने प्रखंड के रोजगार सेवकों एवं पंचायत सेवकों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रखंड में 2016 से लेकर 2019 तक सभी आवास पूर्ण हो गए हैं. केवल चार आवास बचे हुए हैं जिन्हें अगले 15 दिनों में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया.
2019 में पूर्णता का प्रतिशत 28% है, निदेशक एनईपी द्वारा निर्देश दिया गया कि पूर्णता के प्रतिशत को बढ़ाया जाए एवं अधिक से अधिक आवास का निर्माण यथाशीघ्र पूर्ण कराये. वहीं जितने भी योग्य लाभुक हैं उनका जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा कर मकान के लिए राशि उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया.
निदेशक एनईपी को अवगत कराया गया कि प्रखंड में केवल 17 योग्य लाभुक (sc-st) बचे हुए हैं. जिनका अगले दो दिनों में पंजीकरण कर प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी. मनरेगा के तहत उन्होंने रोजगार सेवक को कहा है कि आप निरंतर फील्ड भ्रमण करें एवं अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराएं तथा नियमानुसार मनरेगा की योजनाओं का संचालन करना सुनिश्चित करें.

