मुंगेर: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 में गठित महत्वपूर्ण कोषांगों यथा कार्मिक कोषांग,कोविड-19 कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग,वाहन कोषांग, स्वीप कोषांग, स्वीप कोषांग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश मीणा ने की समीक्षा बैठक . कोविड-19 कोषांग की समीक्षा विस्तृत रूप से की गई. इस कोषांग में मतदान केंद्र पर की जानेवाली व्यवस्था की समीक्षा की गई. ज्ञातव्य हो कि इस बार जिले में कुल 1402 मतदान केंद्र बनाए गए है. प्रत्येक बूथ पर सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क की अनिवार्यता रहेगी. मास्क नहीं पहनने पर नियमानुसार जुर्माना वसूली किया जा सकता है.
ऐसे निर्वाचक जो निर्वाचक सूची में पीडब्लूडी के रूप में चिन्हित है.जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है जो आवश्यक सेवाओं के कार्यो में उन्हें डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध होगी. प्रत्येक बुथों को सेनेटाइज किया जाएगा. कर्मियों का डाटाबेस तैयार कर लिया गया है. कुल 117 सेक्टर दंडाधिकारी बनाए गए हैं. माइक्रो ऑब्जर्वर, पीसीसीपी और पीठासीन पदाधिकारी की संख्या भी आकलित कर ली गई है. श्रेणीवार वाहनों का आकलन कर लिया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वीप कार्यो की भी समीक्षा की. तथा मतदाता जागरूकता रथ को चलाने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता विद्यानन्द सिंह, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रामाशंकर सहित अन्य उपस्थित थे.

