BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देेश

by bnnbharat.com
November 4, 2019
in समाचार
चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देेश

चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देेश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने विधानसभा चुनाव 2019 के सफल संचालन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक की. बैठक में जिला निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव की तैयारियों से संबंधित अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी आरओ को कम्यूनिकेशन प्लान और कलस्टर प्लान की रिपोर्ट जल्द से जल्द कम्पाइल करने का निर्देश दिया. सभी आरओ को बूथों पर मिनिमम एस्योर्ड फैसिलिटी से संबंधित प्रमाण पत्र सीओ से लेने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया.

उन्होंने सभी आरओ को कहा कि एक बार फिर से फोटो, वोटर स्लिप, डिस्ट्रीब्यूशन प्लान देख लें.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी आरओ से लो वोटर टर्न आउट और लो जेंडर रेशियों बूथों की संख्या की जानकारी ली और क्षेत्रवार रिपोर्ट कम्पाइल करने को कहा. साथ ही उन्होंने मतदाता मित्र की सूची फाइनल कर उन्हें ट्रेनिंग देने का भी निर्देश दिया.

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन का निर्देश देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न चेक प्वाइंट पर एसएसटी द्वारा की जा रही वाहनों की जांच की वीडियोग्राफी आवश्यक रुप से करायें. उपनिर्वाचन पदाधिकारी को उन्होंने सभी एसएसटी/एफएसटी को पहचान पर निर्गत करने को कहा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने होर्डिंग्स रिमूवल की भी जानकारी ली.

वाहन कोषांग की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषांग के वरीय पदाधिकारी को वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पदाधिकारी को रे ने रुट चार्ट प्लान की तैयारी और वेरिफिकेशन के साथ वाहनों में फ्लैक्स लगाने के भी निर्देश दिये.

सभी आरओ से बूथों में वनरेबिलिटी मैपिंग की रिपोर्ट की जानकारी भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ली. उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार आदि से संबंधित आवेदनों की अद्यतन रिपोर्ट ली और आवेदनों को निष्पादित करने को कहा.

आय व्यय कोषांग की समीक्षा की दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर की फर्स्ट रिपोर्ट की जानकारी ली.

रे ने एडीपीओ को सभी स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी का गठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप एक्टिविटी बढ़ाने, सी-विजील ऐप, वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 का व्यापक प्रचार-प्रसार का भी निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिये.

बैठक में अन्य कोषांगों की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

बैठक में उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, एसडीओ लोकेश मिश्रा, एसएसपी रांची अनीश गुप्ता, सिटी एसपी सौरभ, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बिपिन बिहारी, सभी आरओ एवं कोषांग के वरीय प्रभारी/नोडल पदाधिकारी शामिल हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंडिया बी ने देवधर ट्रॉफी अपने नाम किया, फाइनल मुकाबले में इंडिया सी को 51 रनों से हराया

Next Post

‘ये शाली आशिकी’ का नया पोस्टर हुआ लांच

Next Post
‘ये शाली आशिकी’ का नया पोस्टर हुआ लांच

‘ये शाली आशिकी’ का नया पोस्टर हुआ लांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d