BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चमकी बुखार, कोविड-19 की रोकथाम एवं उस पर नियंत्रण को लेकर समीक्षात्मक बैठक

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in Uncategorized
चमकी बुखार, कोविड-19 की रोकथाम एवं उस पर नियंत्रण को लेकर समीक्षात्मक बैठक

चमकी बुखार, कोविड-19 की रोकथाम एवं उस पर नियंत्रण को लेकर समीक्षात्मक बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंत्री, स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार मंगल पांडे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई. बैठक में एईएस /चमकी बुखार / कोविड-19 की रोकथाम एवं उस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. साथ ही नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, दवा चिकित्सीय उपकरणों एवं एंबुलेंस की उपलब्धता , कालाजार नियंत्रण एवं प्रधानमंत्री जन -आरोग्य अभियान के अंतर्गत गोल्डन कार्ड वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई एवं इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश माननीय मंत्री जी के द्वारा दिया गया.

एईएस के सम्बंध में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि इस वर्ष एईएस से सम्बंधित कुल 54 केस आये जिसमें 26 मुजफ्फरपुर और 28 अन्य जिले के हैं. 7 की डेथ हुई शेष बच्चे स्वस्थ हो चुके है. बैठक में कोविड-19 को लेकर किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया गया.

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रचारित एवं प्रसारित करें तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवा बहाल करने हेतु जनहित में सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की व्यवस्था प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर पर करना सुनिश्चित करें.

एईएस/ चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की उन्होंने भूरी- भूरी प्रशंसा कीं साथ ही उन्होंने यह विश्वास भी दिलाया कि शीघ्र ही विशेषज्ञ चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ जिले को उपलब्ध कराए जाएंगे, कहा कि ए ग्रेड नर्स एमबीबीएस डॉक्टर तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर पूरी संजीदगी के साथ कार्य किया जा रहा है. जल्द ही उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन एवं विस्तार को लेकर सरकार कृतसंकल्पित हो कार्य कर रही है ताकि आम- आवम को बेहतर एवं प्रभावी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हो सके.

बैठक में माननीय सांसद, वैशाली, विधान पार्षद देवेश चन्द्र ठाकुर, पारू, कुढ़नी और बोचहां विधायक, जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, एसकेएमसीएच के प्राचार्य और अधीक्षक, सिविल सर्जन तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी एवं चिकित्सकगण उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

26 जून को निर्वाचन आयोग ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सभी दलों के नेता होंगे शामिल

Next Post

  आज का राशिफल

Next Post
  आज का राशिफल

  आज का राशिफल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d