BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

by bnnbharat.com
January 27, 2020
in समाचार
उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. इस क्रम में मिशन इन्द्रधनुष, स्पर्श एवं पी.सी.पी.एन.डी.टी की समीक्षा की गई एवं उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

मिशन इन्द्रधनुष

1. मिशन इन्द्रधनुष के सफल कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में शत प्रतिशत बच्चो के टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि जिन भी बच्चों का टीकाकरण किसी कारणवश अभी तक नहीं हुआ है उनका टीकाकरण करना सुनिश्चित करें.
2. किसी बच्चे का जन्म घर में हुआ हो या जिले से बाहर हुआ हो… ऐसे बच्चों का सर्वे सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को एएनएम, स्वास्थ्य सहिया के माध्यम कराने हेतु निर्देशित किया गया.

3. बी.पी.एम, बी.ए.एम को स्वास्थ्य सहिया के साथ नियमित रूप से सप्ताह में एक बार बैठक करने को कहा गया ताकि बच्चों के टीकाकरण की वस्तुस्थिति के बारे में ज्ञात हो सके. उपायुक्त ने कहा कि ये जरूरी है कि हर बच्चे को बुनियादी प्रतिरक्षण उपलब्ध हो.

स्पर्श

1. स्पर्श के तहत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जागरूकता अभियान चलाया जाना है. कुष्ठ रोगियों के प्रति समाज में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का निर्देश उपायुक्त ने दिए.

2. उपायुक्त ने कहा कि जिले के कुल 12 कुष्ठ आश्रमों में रह रहे लोगों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन कर जागरूकता कार्यक्रम चलायें. उन्होंने कहा कि कुष्ठ पीड़ित लोगों के बच्चों के बीच पेंटिग, चित्रकला आदि प्रतियोगिता आयोजित करें. कुष्ठ रोगियों के बीच पौधारोपण, गांधी दर्शन पर आधारित नाटक आयोजित करें.

3. कुष्ठ रोगियों की पहचान कर जागरूकता हेतु सर्वे कराने का निर्देश उपायुक्त ने दिए. कुष्ठ रोग के प्रति जनजागरूकता हेतु ग्राम सभा करने एवं इससे पंचायत के बुद्धिजीवी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता को जोड़ने को कहा गया.

पीसीपीएनडीटी

1. उपायुक्त द्वारा सभी अल्ट्रासाउंड सेन्टर का जांच कर पंजीकरण नवीकरण का निर्देश दिया गया. इस हेतु कार्यपालक दंडाधिकारी, धालभूम के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम गठित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया.

2. वैसे अल्ट्रासाउंड सेन्टर जो नियमानुसार संचालित नहीं किए जा रहे हैं उनपर विधिसम्मत कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया.

उपायुक्त द्वारा सभी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में एक महीने के भीतर डिलीवरी शुरू कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही आदिम जनजाति, जनजाति के लोगों के बीच बच्चों के टीकाकरण के प्रति व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, धालभूम श्रीमति सविता तोपनो, चिकित्सक, डीपीसी, प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, बीएएम तथा अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू प्रसाद से पत्नी राबड़ी देवी व पुत्री मीसा भारती ने मुलाकात की

Next Post

डॉ. हेमलता की राष्ट्रीय अध्यक्ष व तपन सेन महासचिव निर्वाचित

Next Post
डॉ. हेमलता की राष्ट्रीय अध्यक्ष व तपन सेन महासचिव निर्वाचित

डॉ. हेमलता की राष्ट्रीय अध्यक्ष व तपन सेन महासचिव निर्वाचित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d