BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक, अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक, अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • मनरेगा के तहत प्रखंड में किए गए कार्यों की हुई समीक्षा

  • प्रखंड के 5 पंचायतों में कार्य प्रगति पर डीडीसी ने जताया असंतोष

  • योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने का दिया निर्देश

रांची: इटकी प्रखंड कार्यालय में आज उप विकास आयुक्त, रांची अनन्य मित्तल द्वारा मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे.

बैठक में मनरेगा योजना के तहत प्रखंड में किए गए कार्यों की उपविकास आयुक्त द्वारा विस्तार से  समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रखंड के पांच पंचायतों में कार्य अपेक्षाकृत कम प्रगति पर है. इस पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की.

उन्होंने रानी खटंगा, गढ़गांव, इटकी पश्चिमी, इटकी पूर्वी और कुर्की पंचायत में मनरेगा योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दो-तीन दिनों में सभी पांचों पंचायत में किए जा रहे कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाएं.

उप विकास आयुक्त रांची अनन्य मित्तल ने कहा कि अगली बैठक में योजना क्रियान्वयन एवं मानव दिवस की समीक्षा की जाएगी. जिसका प्रदर्शन खराब रहेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई करने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया जाएगा.

डीडीसी ने प्रवासी मजदूर जो अपना क्वारंटाइन अवधि पूर्ण कर चुके हैं उन्हें मनरेगा से जोड़ने का निदेश दिया, साथ ही जितने भी प्रवासी मजदूर आए हैं उन्हें अविलंब जॉब कार्ड उपलब्ध कराने की बात कही.

उप विकास आयुक्त ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी गांव में यदि कोई भी व्यक्ति मनरेगा अंतर्गत काम मांगता है तो उसे अविलंब जॉब कार्ड बनाकर कार्य उपलब्ध कराया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से बचाव और स्वदेशी संकल्प को घर-घर पहुंचाएं मोर्चा कार्यकर्ता: धर्मपाल सिंह

Next Post

त्योहार की तरह शहादत दिवस को भी रखें याद: राष्ट्रीय युवा शक्ति

Next Post
त्योहार की तरह शहादत दिवस को भी रखें याद: राष्ट्रीय युवा शक्ति

त्योहार की तरह शहादत दिवस को भी रखें याद: राष्ट्रीय युवा शक्ति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d