BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक सम्‍पन्न

by bnnbharat.com
August 8, 2020
in Uncategorized
कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक सम्‍पन्न
Share on FacebookShare on Twitter

अशोकनगर: बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ए.एन.मिश्रा, एडीपीसी अनिल खंतवाल,समस्‍त बीईओ एवं प्राचार्य उपस्थित थे.

बैठक में कलेक्‍टर वर्मा ने कहा कि बच्‍चों के भविष्‍य की बागडोर शिक्षकों के हाथों में होती है. शासकीय स्‍कूलों में सीमित संसाधनों एवं शिक्षकों की कमी के बावजूद जिले का परीक्षा परिणाम आशातीत रहा है.

उन्‍होंने शासकीय मॉडल स्‍कूल चंदेरी की तरह अन्‍य स्‍कूलों में भी इसी प्रकार पढ़ाई के स्‍तर को बढाये जाने के निर्देश दिए. उन्‍होंने स्‍कूलों में शिक्षकों की कमी की पूर्ति हेतु शासन को प्रस्‍ताव भेजे जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए.

उन्‍होंने निर्देश दिए कि जिन स्‍कूलों के आसपास अति‍क्रमण है,वहां पर अतिक्रमण हटाये जाने हेतु संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को अवगत कराकर अतिक्रमण हटवाएं. उन्‍होंने निर्देशित किया कि शासन द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं समस्‍त योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाए.

बैठक में पावर प्रेजेन्‍टेशन के माध्‍यम से जिले में समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित 68 हाई स्‍कूल तथा 31 हायर सेकेण्‍डरी के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई.

साथ ही जिले में संचालित विशिष्‍ट विद्यालय,मिशन 1000 विद्यालय,14 विद्यालयों में संचालित व्‍यवसायिक शिक्षा, शासकीय छात्रावास, कोरोना काल में बच्‍चों के अध्‍ययन की निरंतरता बनाये रखने के लिए डीजीलेप से अध्‍यपन की व्‍यवस्‍था, बेवीनार द्वारा प्राचार्यो, शिक्षकों, छात्रों व पालकों से सीधा संवाद के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई.

साथ ही मॉडल स्‍कूल चंदेरी, कस्‍तूरबा गांधी छात्रावास ईसागढ़, शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय बहादुरपुर तथा ब्‍लॉक शिक्षा अधिकारी मुंगावली द्वारा किये गये उत्‍कृष्‍ट कार्यों के बारे में जानकारी दी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची एयरपोर्ट पर विमान हादसा टला

Next Post

एससी वर्ग के छात्रों के प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Next Post
एससी वर्ग के छात्रों के प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

एससी वर्ग के छात्रों के प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d