BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विकास योजनाओं अंचल संबंधी मामलों की प्रगति की समीक्षा बैठक, मामलों को जल्द निबटाने के निर्देश

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in Uncategorized
विकास योजनाओं अंचल संबंधी मामलों की प्रगति की समीक्षा बैठक, मामलों को जल्द निबटाने के निर्देश

विकास योजनाओं अंचल संबंधी मामलों की प्रगति की समीक्षा बैठक, मामलों को जल्द निबटाने के निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : विकास योजनाओं /अंचल संबंधी मामलों की प्रगति की समीक्षा बैठक रांची समाहरणालय में हुई. उपायुक्त रांची  राय महिमापत रे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी जिला स्तरीय कार्यालय प्रधान, सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड प्रभार, कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी-1,रांची, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, रांची, जिला अभियंता, जिला परिषद, रांची, ज़िले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित हुए.

बैठक में उपायुक्त रांची द्वारा अलग-अलग एजेंडा पर विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे ने पेंशन वेरिफिकेशन के काम को प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पेंशन अप्रूवल के लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें.

राजस्व संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित म्यूटेशन के मामलों की जानकारी ली एवं बचे हुए मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त रांची द्वारा सभी बीडीओ और सीओ को अपने-अपने प्रखंड में आइसोलेशन वार्ड बनाकर रखने का भी निर्देश दिया गया।

प्रखंडवार विभिन्न आवास योजनाओं के कार्य प्रगति एवं आवास निर्माण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त रांची ने संबंधित बीडीओ एवं सीओ को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जल्द ही जमीन उपलब्ध कराएं।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आधार स्टेटस अपडेशन के लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसे जल्द से जल्द पूरा करें। विभिन्न आवास योजना के तहत उन्होंने आवास निर्माण के भी समीक्षा करते उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति को जल्द से जल्द पूरा करें। एसबीएम ग्रामीण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी लाएं।

शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी को लक्ष्य पूरा करने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया। जिन प्रखंडों में शौचालय निर्माण की गति धीमी है वहां उन्होंने ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के साथ समीक्षा करने को कहा।

स्वास्थ्य संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन रांची से आयुष्मान क्लेम के लंबित मामलों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने पीसीपीएनडीटी अप्रूवल के लंबित मामलों की भी उनसे जानकारी ली। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे हेल्थ सर्वे के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि गंभीरता के साथ हेल्थ सर्वे करें ताकि कोरोनावायरस संक्रमण को रोका जा सके। सिविल सर्जन रांची से उन्होंने सदर अस्पताल में आईसीयू स्टेटस से संबंधित जानकारी भी ली, जिस पर सिविल सर्जन ने उन्हें बताया कि 5 आईसीयू वेंटीलेटर के साथ शुरू कर दिए गए हैं बाकी जल्दी शुरू कर लिए जाएंगे।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी से सभी प्रकार के भूमि संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंडों में स्कीम के प्रतिवेदन की जानकारी मांगी और कहा कि जहां-जहां प्रतिवेदन लंबित है वह जल्द पूरा करें। जमीन निरीक्षण, एससीए इनोवेशन, अनटाइड फंड, डीएलसी मीटिंग पेंडिंग, टूरिज्म स्कीम अप्रूवल, नीति आयोग और डिस्टिक पोर्टल में अपडेट को लेकर भी उन्होंने बैठक में विस्तार से चर्चा की और संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल ने विभिन्न प्रखंडों में प्रवासी मजदूरों के जॉब कार्ड बनाये जाने की भी समीक्षा की। जिन प्रखंडों में प्रवासी मजदूरों का जॉब कार्ड बनाने का कार्य लंबित है वहां उन्होंने तेजी से काम करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा बैठक में जिला समाज कल्याण, पंचायती राज, आईटीडीए, स्थापना, 181 पर आए शिकायतों के समाधान, धान अधिप्राप्ति का भुगतान, आदि की भी समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को इस दिशा में निर्देश दिए गए।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारीबाग : एचएमसीएच के आईसोलेशन वार्ड में 14 संदिग्ध भर्ती

Next Post

रांची के चार वार्डों में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा के तहत की गयी सफाई

Next Post
रांची के चार वार्डों में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा के तहत की गयी सफाई

रांची के चार वार्डों में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा के तहत की गयी सफाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d