BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in समाचार
समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
Share on FacebookShare on Twitter

हज़ारीबाग:- समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई.बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण-पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण की समीक्षा की गईद्य मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने बताया कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षक द्वारा केंद्रों पर वीएचएसएनडी का अनुश्रवण किया जा रहा है एवं इससे संबंधित डाटा गूगल शीट पर अपलोड किया जा रहा है.जिलान्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं में सेविकाओं के स्वीकृत 1770 पद  के विरुद्ध 15 रिक्ति एवं सहायिकाओं के स्वीकृत 1694 पद के विरुद्ध 13 पद रिक्त पाया गयाद्य रिक्त पदों पर कोविड-19 के दिशा निर्देश के अनुपालन करते हुए नियमानुसार सेविका-सहायिका के चयन हेतु आम सभा की कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जिला अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका का माह सितंबर 2020 तक का मानदेय एवं अतिरिक्त मानदेय भुगतान किया गया हैद्य माह अक्टूबर 2020 का मानदेय एवं अतिरिक्त मानदेय का भुगतान की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन बाधित होने की स्थिति में पोषाहार योजना अंतर्गत आंगनवाडी सेविकाओं के द्वारा 3 से 6 वर्ष के बच्चों को हॉट कुक्ड मील की सामग्री प्रत्येक माह लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही हैद्य खाद्य सामग्री में चावल की आपूर्ति झारखंड राज्य खाद्य निगम के द्वारा की जा रही है जबकि शेष सामग्रियों का क्रय सेविकाओं द्वारा करते हुए अभिश्रव उपलब्ध कराया जाता है . इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा की गई.समीक्षा के क्रम में बताया गया कि कई परियोजनाओं में शत-प्रतिशत केंद्रों में टीकाकरण नहीं हो पा रहा है तथा एमसीपी कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई हो रही है जिसके कारण नए आवेदन सृजित नहीं हो पा रहे हैंद्य उप विकास आयुक्त ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्र भवन पर बुनियादी सुविधाएं यथा शौचालय,पेयजल एवं भवन की स्थिति संबंधित प्रतिवेदन संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया ताकि प्रखंड स्तर से विभिन्न मदों से आवश्यकतानुसार कार्य कराया जा सकेद्य अल्प कुपोषित एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों का फॉलोअप कर सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया .बैठक में आईसीपीएस योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई.

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता सौरभ भुवानिया ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी  एवं महिला पर्वेक्षिका उपस्थित थे .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उलीडीह पुलिस ने किया बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार , आधा दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद

Next Post

बाल संरक्षण के लिए सक्रिय प्रयासों की जरूरतः डीएसडब्लूओ

Next Post
बाल संरक्षण के लिए सक्रिय प्रयासों की जरूरतः डीएसडब्लूओ

बाल संरक्षण के लिए सक्रिय प्रयासों की जरूरतः डीएसडब्लूओ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d