BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसी भी हाल में अवैध वाटर कनेक्शन बर्दाशत नहीं किया जायेगा: मिथिलेश कुमार ठाकुर

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की हुई समीक्षा बैठक, मंत्री ने ली चल रहे जलापूर्ति योजनाओं की जानकारी

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in Uncategorized
किसी भी हाल में अवैध वाटर कनेक्शन बर्दाशत नहीं किया जायेगा: मिथिलेश कुमार ठाकुर

किसी भी हाल में अवैध वाटर कनेक्शन बर्दाशत नहीं किया जायेगा: मिथिलेश कुमार ठाकुर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री ने अपने आवासीय कार्यालय में शहरी जलापूर्ति योजना एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में मंत्री ने सभी प्रमंडलों में चल रहे जलापूर्ति योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. समीक्षा बैठक में मंत्री ठाकुर ने सभी कार्यपालक अभियंताओं एवं अधीक्षण अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति नियमित एवं निर्बाध करने के लिये अपने दायित्वों का निर्वहन तत्परता से करें एवं जलापूर्ति में कोई समस्या ना हो यह सुनिश्चित करें. इस भयावह कोरोना महामारी के समय यह परीक्षा की घड़ी है, इसलिए किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरते. कहीं से भी अगर किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो तुरंत उसके निष्पादन हेतु समुचित कार्रवाई करें.

Also Read This: जिले के 12 PDS दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित

बैठक में मंत्री ठाकुर ने निर्देश दिया कि सभी प्रमंडलों में लाॅकडाउन में भी युद्ध स्तर पर नलकूपों की मरम्मती का कार्य किया जाए तथा इस कार्य में सभी कार्यपालक अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता मुस्तैद रहें. किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिये कार्यपालक अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता जिम्मेवार होंगे. बैठक में अभियंता प्रमुख ने बताया कि विगत एक माह में कुल प्राप्त 8949 शिकायतों के विरूद्ध 8771 नलकूपों की मरम्मती कर चालू कर दिया गया है तथा युद्ध स्तर पर शिकायतों के आधार पर प्रमंडलवार चापाकल की मरम्मती प्रत्येक दिन हो रही है.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री ठाकुर ने कहा कि 24 जिलों के सभी पंचायतों में 5 नये नलकूप अधिष्ठापन कार्य हेतु स्थल चिन्ह्ति करने का कार्य किया जा रहा है. माननीय मुख्यमंत्री ने बजट में यह घोषणा भी की थी. इसी आधार पर राज्य के सभी माननीय विधायकों की अनुशंसा पर नये नलकूप अधिष्ठापित किये जाने हैं. जल्द ही इसकी निविदा की प्रक्रिया आरंभ कर कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा.

Also Read This: पुलिस व माओवादियों के बीच मुठभेड़

रांची जिला सहित सभी शहरी जलापूर्ति क्षेत्रों में अवैध रूप से वाटर कनेक्शन पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुये अभियंता प्रमुख को निदेश दिया कि वैसे सभी आवासों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को चिन्ह्ति किया जाय जो अवैध रूप से पानी का इस्तेमाल कर रहें है. मंत्री ने कहा कि लॉक डाउन अवधि समाप्ति के बाद नगर निगम से समन्वय स्थापित कर अखबारों के माध्यम से नोटिस निकाल कर सभी को सूचित करें कि जो लोग अवैध रूप से पानी का कनेक्शन लिये हुये हैं वे 7 दिनों के अंदर-अंदर अपने अवैध कनेक्शन को वैध करवा लें अन्यथा हर्जाना भरने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई के लिये तैयार रहें.

उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में अवैध वाटर कनेक्शन बर्दाशत नहीं किया जायेगा

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख श्वेताभ कुमार, रांची पश्चिम व गोंदा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शशि शेखर सिंह, रूक्का के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार सिंह, हटिया योजना के कार्यपालक अभियंता रियाज आलम तथा रांची के अधीक्षण अभियंता के.के. वर्मा उपस्थित थे.

Also Read This: संक्रमण की जांच से कई लोग कर रहे हैं इंकार

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमाखोरी व कालाबाजारी पर ’66 उड़नदस्ता दल’ रखेगी नजर

Next Post

प्रेस क्लब ने की मुख्यमंत्री से पत्रकारों का बीमा कराने की मांग

Next Post
प्रेस क्लब ने की मुख्यमंत्री से पत्रकारों का बीमा कराने की मांग

प्रेस क्लब ने की मुख्यमंत्री से पत्रकारों का बीमा कराने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d