BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत सरकार के तीन पोर्टल पर डाटा अपलोड को लेकर समीक्षात्मक बैठक, दिया गया प्रशिक्षण

by bnnbharat.com
August 9, 2020
in Uncategorized
भारत सरकार के तीन पोर्टल पर डाटा अपलोड को लेकर समीक्षात्मक बैठक, दिया गया प्रशिक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित भारत सरकार के तीन पोर्टल पर डाटा अपलोड को लेकर समीक्षात्मक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आज विकास भवन, रांची स्थित उप विकास आयुक्त सभागार में किया गया.

उप विकास आयुक्त रांची अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू उत्कर्ष गुप्ता, जिला सूचना पदाधिकारी, रांची शिव बनर्जी, जिले के विभिन्न इंसिडेंट कमांडर, डॉक्टर आशीष, सरकारी/निजी अस्पताल एवं लैब संचालक के साथ उनके टेक्निकल ऑपरेटर भी उपस्थित थे.

बैठक में उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने सभी लैब/अस्पताल संचालकों एवं इंसिडेंट कमांडर से कहा कि कोरोना से संबंधित भारत सरकार के तीन पोर्टल हैं, जिनमें अलग-अलग डाटा अपलोड किया जाना है. उन्होंने सभी से पोर्टल में सही तरीके से डाटा अपलोड करने की बात कही ताकि किसी भी स्तर पर डाटा गैप ना हो.

विभिन्न मोबाइल ऐप का दिया गया प्रशिक्षण

बैठक के दौरान विभिन्न सरकारी एवं निजी लैब/अस्पताल के संचालकों एवं इंसिडेंट कमांडर्स को विभिन्न मोबाइल ऐप का प्रशिक्षण दिया गया. जिला सूचना पदाधिकारी रांची शिव बनर्जी ने आरटीपीसीआर मोबाइल ऐप के बारे में प्रशिक्षण देते हुए सभी को बताया कि किस तरह से ऐप काम करता है और कैसे एसआरएफ आईडी जेनरेट किया जाता है.

उन्होंने कोविड-19 के जांच के लिए सैंपल संग्रह कर रहे निजी एवं सरकारी लैब संचालकों को बताया कि आरटी पीसीआर मोबाइल ऐप में जांच के लिए आने वाले लोगों की सही जानकारी अपलोड करनी है, खासकर उनके संबंधित थाने का जिक्र अवश्य करें. उन्होंने बताया कि इस ऐप में जांच के बाद नेगेटिव और पॉजिटिव रिपोर्ट दोनों की डाटा एंट्री करें.

प्रशिक्षण के दौरान जिला सूचना पदाधिकारी, रांची शिव बनर्जी ने उपस्थित निजी एवं सरकारी अस्पताल संचालकों को बताया कि फैसिलिटी ऐप में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अस्पताल में उपलब्ध आधारभूत संरचना/ लॉजिस्टिक्स और सुविधाओं की जानकारी अपलोड करनी है. उन्होंने बताया कि मरीजों के एडमिशन और डिस्चार्ज की इंट्री भी ऑनलाइन करें.

प्रशिक्षण के दौरान सीवी पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए जिला सूचना पदाधिकारी ने बताया कि इस पोर्टल में पॉजिटिव और नेगेटिव मरीजों की पूरी जानकारी अपलोड करनी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जितनी चाहो गाली दो, लेकिन सुशांत को न्याय चाहिए: गुप्तेश्वर पांडेय

Next Post

अमित शाह ने कहा, कृषि विकास से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

Next Post
केंद्र ने आतंकवाद के आने वाले गेटवे को बंद करने का किया काम : अमित शाह

अमित शाह ने कहा, कृषि विकास से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d