BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए गठित कोषांगों की समीक्षा

by bnnbharat.com
September 23, 2020
in समाचार
खाने को लेकर न आये किसी तरह की शिकायत: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिये गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की गयी. रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने सबसे पहले रांची जिला में विभिन्न स्थानों पर किये जा रहे कोविड-19 जांच की जानकारी ली. टेस्टिंग सेल के प्रभारी को उपायुक्त ने कोविड-19 के लिए सभी तरह किये जा रहे टेस्ट की मॉनिटरिंग करने को कहा. उपायुक्त ने रैपिड एंजीजेन टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट के रेशियो को मेंटेन करने का निर्देश देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर को सभी टेस्टिंग सेंटर के इंजार्च के साथ समीक्षा कर जांच की संख्या बढ़ाने को कहा. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को उपायुक्त ने स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर में टीम किस तरह से काम कर रही है इसकी जांच करने का निदेश दिया.

होम आइसोलेशन सेल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि होम आइसोलेशन के लिए प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें. उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन की  स्वीकृति देने से पहले इंसिडेंट कमांडर संबंधित मरीज का एनएचएम के द्वारा विकसित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें. होम आइसोलेशन में मरीज की जांच के लिए उपायुक्त ने कम से कम दस दिन में दो बार डॉक्टर्स के विजिट करने का निदेश दिया. साथ ही मरीज का फोन एवं गूगल स्प्रेड शीट के माध्यम से निरंतर सतर्क निगरानी करने को कहा. 

कोविड-19 की जांच एवं इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पीटल और लैब में सरकार के द्वारा तय किये गये दर का पालन हो रहा है या नहीं इसे लेकर उपायुक्त ने संबंधित सेल को पदाधिकारी को जांच कर प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी कोविड केयर सेंटर में लॉजिस्टिक की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिये. उपायुक्त ने एसीएमओे रांची को एचईसी पारस अस्पताल और खेलगांव स्थित कोविड केयर सेंटर में विजिट कर वहां कितने डॉक्टर्स की आवश्यकता है इसकी जानकारी देने को कहा. एसीएमओ से उन्होंने सदर अस्पताल में बेड की उपलब्धता और ऑक्सीजन सप्लाई से संबंधित की गयी तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए जरुरी निर्देश दिये.

इसके अलावा अन्य कोषांगों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

07 सेंटर पर किया गया सैंपल कलेक्शन का कार्य

Next Post

किसी भी स्थिति में जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कृषि मंत्री

Next Post
एक व्यक्ति की हुई अचानक मौत, परिवार के अन्य सदस्यों की तबीयत खराब

किसी भी स्थिति में जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कृषि मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d