श्योपुर: कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आनंदी फाउंडेशन के माध्यम से श्योपुर जिले के कराहल, विजयपुर क्षेत्र में महिलाओं के हित में दी जा रही सुविधाओं एंव फाउंडेशन द्वारा स्व-सहायता समूहों की दीदीयों के सहयोग से की जा रही कार्यवाही की जानकारी आज कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभागार में आयोजित बैठक में दी.
बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, अपर कलेक्टर एस.आर.नायर, जे.आर.सी.एस. संजय दलेला, सहायक आयुक्त सहकारिता रविन्द्र कुमार शर्मा, एन.आर.एल.एम. के डी.पी.एम. एस.के. मुदगल, प्रभारी सी.ई.ओ. जिला पंचायत अजय उपाध्याय, आपूर्ति अधिकारी एन.एस. चैहान, कार्यपालन यंत्री वी.एच.ई. पी.के. श्रीवास्तव, क्षेत्र संयोजक आ.ज.क. एम.पी. पिपरैया, फाउण्डेशन की कोडीनेटर एंव अन्य संबंधित अधिकारी तथा स्व-सहायता समूह की दीदी उपस्थित थी.
कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि श्योपुर जिले में सहरिया परिवार की 36749 महिला मुखियाओं को 1000/- रूपये के मान से सहायता राशि कुपोषण निदान की दिशा में प्रदान की जा रही है.
उन्होंने कहा कि इस राशि से महिलाये अपने बच्चों को पोषण आहार प्रदान करने में सहायक बन रही है. उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं को राशनकार्ड, बी.पी.एल. की सुविधा के अलाचा सहरिया महिलाओं को अनत्योदय राशन उपलब्ध कराया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से कलेक्ट्रेट श्योपुर में डेस्क बनाई जा सकती है. जिससे आने वाली महिलाये अपनी कठिनाईया बता सकती है. कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के उत्थान की दिशा में किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया.

