BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in समाचार
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

शिवपुरी: कलेक्टर अनुग्रहा पी ने सोमवार को कोविड-19 संक्रमण से बचाव केे लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य विभाग सक्रियता से काम करें. अभी दो-तीन दिनों से कोरोना वायरस पॉजिटिव केस की संख्या बड़ी है. इसे ध्यान में रखते हुए सेंपलिंग की संख्या भी बढ़ाई जाए.

उन्होंने कहा है कि कोविड-19 पॉजिटिव आने वाले मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की जांच कराई जाए. सभी मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री का पता करें. अस्पताल में कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाने के लिए टीम बनाकर ड्यूटी लगाएं. जिसमें टेक्निकल स्टाफ के साथ साथ सुपरविजन के लिए एक चिकित्सक टीम में रखें.

जिले में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा है कि सभी एसडीएम के द्वारा विवाह के लिए अनुमति दी गई है. जिले में कितनी शादियां हुई है सभी यह जानकारी उपलब्ध कराएं.

ऐसे सभी परिवारों का पटवारी के माध्यम से सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि विवाह समारोह में बाहर से या आसपास भिंड, मुरैना, ग्वालियर आदि जिलों से आने वाले मेहमानों की भी जानकारी एकत्रित करें. सभी के घरों के बाहर पोस्टर लगाकर 10 दिवस के लिए क्वॉरेंटाइन करें.

इस दौरान कलेक्टर ने किल कोरोना अभियान की भी समीक्षा की और कहा है कि टीम द्वारा सर्वे कर जानकारी एकत्रित की जाए. समस्त एसडीएम भी अपने-अपने अनुविभाग में प्रतिदिन समीक्षा करें.

बैठक में उपस्थित नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन के दौरान सब्जी वाले ठेले वार्ड में ही जाएंगे. मुख्य मार्ग पर भीड़ एकत्रित करने वाले ठेले वालों पर कार्यवाही करें. मंडी में भी व्यवस्था के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

3 शिक्षकों ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Next Post

भाजपा नेता के बेटे की कार पलटने से मौत

Next Post
भाजपा नेता के बेटे की कार पलटने से मौत

भाजपा नेता के बेटे की कार पलटने से मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d