रांची : डीडीसी रांची अनन्य मित्तल ने आज आईसीडीएस एवं आईसीपीएस के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. विकास भवन रांची स्थित उप विकास आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में श्री मित्तल ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दिए जाने वाले सेवाओं को निर्बाध रूप से सभी आहर्ताधारी लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, रांची, जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं विभिन्न गृहों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

