BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुद्रा लोन, बीमा योजना और रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा

by bnnbharat.com
January 21, 2020
in Uncategorized
मुद्रा लोन, बीमा योजना और रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा

मुद्रा लोन, बीमा योजना और रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से क्रेडिट रेसियो, प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वयंसेवी संगठन अथवा महिला समूह के क्रेडिट लिंकेज, किसान क्रेडिट कार्ड के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की गहन समीक्षा की गई.

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने महिला स्वयं सेवी समूह को रोजगार सृजन एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से बैंको द्वारा दिए जाने वाले क्रेडिट के लिंकेज में आने वाली समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया. महिला स्वयं सेवी समूहों को बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध कराने के बावजूद महिला समूह द्वारा ऋण को खर्च नहीं करने संबंधी जानकारी JSLPS को उपलब्ध कराने का निर्देश उपायुक्त ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को दिए. वहीं उपायुक्त द्वारा JSPLS के डीपीएम को महिला स्वयं सेवी संगठनों द्वारा समय पर लोन की राशि जमा कराने का निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत लबित आवेदनों का 31 जनवरी तक निष्पादन करने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को दिए. वहीं किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों का 31 जनवरी तक निष्पादन करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को उपायुक्त ने दिए.

उपायुक्त ने एल डी एम को प्रखंड स्तर पर एक जिम्मेवार बैंक अधिकारी को नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिए. 30 जून 2020 तक पूर्वी सिंहभूम को पूर्ण रूप से डिजिटल जिला बनाने का लक्ष्य है, इस संबंध में उपायुक्त ने गांव से इसकी शुरुआत करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से उप-विकास आयुक्त बी. महेश्वरी, एलडीएम जी त्रिनाथ मूर्ति, डीपीएम JSLPS जेवियर एक्का, आर बी आई के प्रतिनिधि, नाबार्ड के प्रतिनिधि, सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोर्डिंग सेंटर के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट व ट्रैक सूट मिला

Next Post

करगिल युद्ध के शहीद संजय कुमार पांडे की पत्नी को सौंपा गया जमीन का कागजात

Next Post
करगिल युद्ध के शहीद संजय कुमार पांडे की पत्नी को सौंपा गया जमीन का कागजात

करगिल युद्ध के शहीद संजय कुमार पांडे की पत्नी को सौंपा गया जमीन का कागजात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d