रामगढ़: रामगढ़ के उपायुक्त संदीप सिंह ने पीवीयूएनएल पतरातू अंतर्गत नए प्लांट के संबंध में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. उपायुक्त ने अधिकारियों से निर्माण से संबंध में सामने आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या, निर्माण सामग्री की पूर्ति और श्रमिक समेत अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली.

