BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समय-सीमा बैठक में हुई लंबित आवेदनों-शिकायतों की समीक्षा

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in समाचार
समय-सीमा बैठक में हुई लंबित आवेदनों-शिकायतों की समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter
  • कोविड-19 के मद्देनजर सभी को सावधानी रखने कलेक्‍टर ने दी हिदायत

गुना: कलेक्‍टर एस.विश्‍वनाथन ने कहा है कि कोविड-19 के प्रति सभी सतर्क, सावधान एवं सजग रहें. अनलॉक के चरण में नागरिकों द्वारा सोशल डिस्‍टेंस, चेहरे पर मास्‍क लगाना और हाथ सेनेटाइज करने में लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण के प्रकरण बढ़ सकते हैं.

यदि सजगता और सावधानी नही बरती तो यह संख्‍या बहुत तेजी से बढ़ेगी. समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व एवं तहसीलदार जुलाई-अगस्‍त में भीड़भाड़ बढ़ने वाले स्‍थलों का चिन्‍हांकन करें. जनस्‍वास्‍थ्‍य के मद्देनजर व्‍यवस्‍थाएं सुदृढ रहें. उन्‍होंने यह निर्देश आज जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिए.

उन्‍होंने जिले में ”किल कोरोना” अभियान की प्रगति एवं क्रियान्‍वयन की अद्यतन स्थिति कि समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नही होने पर असंतोष व्‍यक्‍त किया और अभियान में गति लाने के निर्देश भी दिए.

समीक्षा के दौरान उन्‍होंने कोविड-19 के मद्देनजर आवश्‍यकताओं की दृष्टि से आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं पुख्‍ता करने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा एवं जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.पी. बुनकर को दिए.

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान वित्‍त विभाग (बैंक) में लंबित अधिक संख्या में शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए अतिरिक्त टीम लगाने उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शिकायतों के निराकरण में ढिलाई बरतने के कारण रीजनल मैनेजर को लिखने के निर्देश दिए.

उन्‍होंने समीक्षा के दौरान बमोरी में चना भुगतान नहीं होने की सीएम हेल्पलाइन में 2018 से लंबित शिकायत के निराकरण नहीं होने का कारण जिला पंजीयक सहकारी संस्थाएं से जानने पर संबंधित समिति प्रबंधक द्वारा वसूली रोकने हेतु कोर्ट से स्टे लिया जाना बताए जाने पर असंतोष व्यक्त किया.

जिला पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा उक्त न्यायालयीन प्रकरण में ओ.आई.सी. होने के बावजूद भी स्टे के कारणों की जानकारी नहीं दे पाने तथा स्टे वेकेट कराने में रुचि नहीं लेने पर कलेक्टर श्री विश्‍वनाथन द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका का वेतन रोकने के निर्देश जिला कोषालय अधिकारी को दिए.

इसके साथ ही उन्होंने रामपुर सहकारी समिति आरोन में समर्थन मूल्‍य पर 828 क्विंटल चना गुम होना पाए जाने पर भी कड़ी आपत्ति व्‍यक्‍त की तथा संबंधित समिति प्रबंधक के विरूद्ध एफ.आई.आर. कराने के निर्देश दिए.

इस अवसर  पर उन्‍होंने जिले के समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व एवं विभिन्‍न विभागों में कार्यालय प्रमुखों को सख्‍त हिदायत देते हुए कहा कि जिले में जनहित के ऐसे कार्य जो न्‍यायालय में स्‍टे के कारण अटके हुए अथवा शासकीय भूमि में अतिक्रमण कर न्‍यायालय में स्‍टे लिए हुए हैं, शासन हित में स्‍टे वेकेट कराने हेतु प्रकरणों का परीक्षण करें एवं आवश्‍यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.

उन्‍होंने सीएम हेल्‍प लाईन में सीमांकन से संबंधित लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले के समस्‍त अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्‍व) को दल गठित करने एवं टी.एस.एम. (टोटल स्‍टेशन मशीन) से सीमांकन कर सीमांकन के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए.

इस अवसर पर उन्‍होंने जिले में 20 जुलाई 2020 को हरियाली महोत्‍सव के दिन जिले में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में बड़ (बरगद) पीपल, नीम और गूलर (अंजीर) के 21 हजार पौधारोपण कार्यक्रमों में सभी को सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उन्‍होंने कहा कि पौधारोपण संख्‍यात्‍मक नहीं गुणवत्‍ता की दृष्टि से किया जाए ताकि जितने भी पौधे रोपे जाएं वह सभी जीवित एवं सुरक्षित भी रहे.

बैठक में उन्‍होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा में श्रमिकों के स्‍थान पर मशीनों से कार्य कराए जाने की शिकायतें मिल रही हैं. यह बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा. संबंधित दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए.

उन्‍होंने आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार के कोविड-19 के मद्देनजर ”सार्थक एप” को सभी जिला अधिकारियों को डाउनलोड करने तथा अपने अधीनस्‍थ अमले को डाउनलोड कराने के निर्देश दिए.

इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर लोकेश कुमार जांगिड एवं उमेश शुक्‍ला, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निलेश परीख सहित समस्‍त जिला अधिकारी मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर ग्रामीण विकास विभाग कर्मचारी हुए सम्‍मानित

Next Post

बुन्देलखण्ड राज्य UP,MP के हिस्सेदारी से बनाया जाय: एस पी गोस्वामी

Next Post
बुन्देलखण्ड राज्य UP,MP के हिस्सेदारी से बनाया जाय: एस पी गोस्वामी

बुन्देलखण्ड राज्य UP,MP के हिस्सेदारी से बनाया जाय: एस पी गोस्वामी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d