BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा

by bnnbharat.com
June 27, 2020
in Uncategorized
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार, 

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव बिहार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ पूर्व की तैयारियों की समीक्षा की. मौसम विज्ञान केंद्र से जारी हाई अलर्ट के आलोक में सीतामढ़ी सहित सभी जिला पदाधिकारियों से वर्षा की स्थिति, बांधों की स्थिति, नदियों के जलस्तर की स्थिति तथा बाढ़ पूर्व तैयारी संबंधी समीक्षा मुख्य सचिव बिहार सरकार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम की गई.

पिछले 48 घंटे में बारिश के संबंध में तथा अगले 3 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के आलोक में सभी जिलों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया.

साथ ही वज्रपात के लिए आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया. भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी लोगों को घर में ही रहने का सलाह देने का निर्देश दिया गया है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में दिनांक 25 से 29 जून तक सीतामढ़ी सहित उत्तरी बिहार के अन्य जिले एवं नेपाल की तराई क्षेत्रों में गरज के साथ सामान्य से भारी वर्षापात की सूचना दी गई है.

दिनांक 25 जून 2020 को भी बारिश एवं ठनका गिरने से राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई लोगों की जान चली गई है. मुख्य सचिव द्वारा बताया गया कि भारी बारिश के बीच वज्रपात होने से जानमाल की क्षति की आशंका बढ़ गई है. इसलिए सभी लोग अपने घर पर  रहें.

अगर बाहर निकलते भी हैं तो बारिश शुरू होने पर किसी सुरक्षित जगह में चले जायें.उन्होंने कहा है कि इन्द्रवज्र मोबाईल एप से भी बज्रपात के  अग्रिम चेतावनी की सूचना प्राप्त हो जायेगी. सभी लोंगो को इंद्रवज़्र ऍप मोबाइल में डाउन लोड करने के लिये प्रेरित करने के भी निर्देश दिए गए.

बैठक में उपस्थित प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बताया गया कि वज्रपात की अग्रिम सूचना प्रदान करने के लिए एक एसएमएस सिस्टम डेवलप किया गया है, जिसके माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियो, जनप्रतिनिधियों, मिडिया प्रतिनिधियों आदि को वज्रपात होने के अलर्ट का  एस.एम.एस. मोबाईल में मिल जायेगा.

साथ ही कहा कि वज्रपात की अग्रिम सूचना देने के लिए सभी इलेक्ट्रोनिक चैनलों को इस सिस्टम से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगले सोमवार दिनांक 29 जून 2020 से यह प्रणाली कार्यरत हो जायेगा.

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला के सभी नदियों का जलस्तर एवं वर्षापात पर नजर रखी जा रही है. सभी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है.

जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा स्वयं भी कई तटबंधों का निरीक्षण किया गया है. साथ ही जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों के द्वारा सभी तटबंधों, बांधों का बराबर निरीक्षण कराया जा रहा है.

अंचलों में भी पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है. पूरा जिला प्रशासन बाढ को लेकर अलर्ट मोड में है. आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी एस.ओ.पी. के तहत बाढ़ /आपदा से बचाव एवं राहत कार्य चलाने हेतु सारी तैयारियां कर ली गई है.

मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान के आलोक में संपूर्ण जिला क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. वज्रपात की अग्रिम सूचना प्रदान करने के लिए सभी लोगों को इन्द्रबज्र एप अपने-अपने मोबाईल में डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी ने रघुवंश प्रसाद सिंह को किया फोन, ली स्वास्थ्य की जानकारी

Next Post

बारिश एवं वज्रपात से बचाव हेतु सभी आवश्यक तैयारियां रखें अपडेट: जिलाधिकारी

Next Post
बारिश एवं वज्रपात से बचाव हेतु सभी आवश्यक तैयारियां रखें अपडेट: जिलाधिकारी

बारिश एवं वज्रपात से बचाव हेतु सभी आवश्यक तैयारियां रखें अपडेट: जिलाधिकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d